Homeदेशबनारस हिन्दू यूनीवर्सिटी में धरना दे रही छात्राओं पर लाठीचार्ज

बनारस हिन्दू यूनीवर्सिटी में धरना दे रही छात्राओं पर लाठीचार्ज

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छेड़खानी के खिलाफ सुरक्षा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहीं छात्राओं पर शनिवार की देर रात वाइस चांसलर के आवास के बाहर पुलिस और पीएसी ने लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में एक छात्रा और 3 छात्र घायल हुए हैं. घायल छात्र-छात्राओं को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

लाठीचार्ज के विरोध में पथराव, आगजनी

लाठीचार्ज होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने विरोध में पथराव कर दिया. साथ ही आगजनी भी हुई है. पूरे परिसर में तनाव का माहौल है. स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए कैंपस परिसर के भीतर और बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात हैं.

गौरतलब है कि दो दिन पहले छात्रा से हुई छेड़छाड़ के विरोध में चल रहे प्रदर्शन की कड़ी में वीसी से मिलने के लिए छात्र-छात्राओं ने वीसी आवास को घेरा था.

शनिवार की देर रात पुलिस और पीएसी का लाठीचार्ज

आंदोलनरत छात्राएं लगातार वीसी से मिलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अभी तक वीसी के साथ उनकी मुलाकात नहीं हुई है. इस बीच शनिवार की रात को पुलिस और पीएसी ने लाठीचार्ज कर दिया.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट्स की छात्राएं छेड़छाड़ के विरोध में पिछले दो दिनों से विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठी थीं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments