भोपाल/ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल एवं लोकमाता अहिल्याबाई त्रि शताब्दी जयंती समारोह आयोजन समिति के संयुक्त तत्वाधान में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के ज्ञान विज्ञान भवन में लोकमाता अहिल्याबाई पर केंद्रित एक समारोप सत्र का आयोजन दिनांक 6 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा। इस सत्र में मुख्य वक्ता सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय रहने वाले हैं। इस आयोजन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ उद्योगपति एवं दौलत राम समूह के प्रबंध निदेशक श्री सीपी शर्मा जी रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु श्री एसके जैन करेंगे।

लोकमाता अहिल्याबाई का यह 300वां जयंती वर्ष है। इस अवसर पर पूरे देश में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोकमाता अहिल्याबाई अपने शासनकाल में पूरे देशभर में किए गए निर्माण और धार्मिक उत्थान के कार्यों के लिए जानी जाती हैं। उनकी राज्य संचालन नीति, कर नीति और न्याय व्यवस्था विश्व में एक अद्भुत मिसाल है।