Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर के लिए बड़ी खबर चंबल का पानी ग्वालियर लाने का काम...

ग्वालियर के लिए बड़ी खबर चंबल का पानी ग्वालियर लाने का काम शुरू पीने के पानी की कमी का होगा स्थाई समाधान

चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य प्रारंभ

ग्वालियर तक पानी पहुँचाने के लिये पम्पिंग स्टेशन का काम भी अंतिम चरण में

 

ग्वालियर / ग्वालियर की पेयजल आपूर्ति के लिये अति महत्वपूर्ण चंबल पेयजल प्रोजेक्ट के तहत पाइप लाइन डालने का काम प्रारंभ हो गया है। इसके साथ ही पंपिंग स्टेशन निर्माण का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है, जो अंतिम चरणों में है।  निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के मुताबिक  इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से ग्वालियर में कई वर्षों तक पेयजल की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट के तहत केरूआ पर पंपिंग स्टेशन का निर्माण भी अंतिम चरणों में है। इसके साथ ही ग्वालियर तक पाइप लाइन डालने का कार्य भी निर्माण एजेंसियों के माध्यम से प्रारंभ कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी के द्वारा 4 मशीनरी लगाकर पाइप लाइन डालने के लिये खुदाई करने के साथ-साथ पाइप लाइन बिछाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया है। निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि एक मशीन के माध्यम से लगभग 150 मीटर प्रतिदिन खुदाई कर पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्रीय सांसद श्री कुशवाह ने निर्माण कार्य का मुयायना किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments