मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों ग्वालियर जबलपुर भोपाल में मंगलवार की सुबह ठंड का असर दिखाई दिया बसन्ती हवाओं के साथ आकाश पर छाए हल्के बादलों ओर उनसे हुई बूंदा बांदी ने सिहरन को बढ़ा दिया काफी कम रहा। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
राज्य में मंगलवार की सुबह से खिली धूप से ठंड की तल्खी कम रही लेकिन बीच-बीच में चलने वाली हवाओं ने सिहरन पैदा की। राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है जिससे ठंड का असर एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं।
राज्य के मौसम के मिजाज में बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 15़ 5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12़ 9 डिग्री, ग्वालियर का 9़ 5 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29़ 8 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 27़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा।