Homeमनोरंजनबहुत याद आते हैं विनोद खन्ना,जन्मदिन आज

बहुत याद आते हैं विनोद खन्ना,जन्मदिन आज

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार विनोद खन्ना का आज जन्मदिन है। पेशावर में 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना का परिवार अगले ही साल 1947 भारत विभाजन के बाद मुंबई आ गया। था। उनके माता पिता का नाम कमला और किशनचंद खन्ना था। विनोद खन्ना एक अभिनेता होने के साथ-साथ राजनीतिज्ञ भी थे। विनोद की स्कूलिंग नासिक के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई, वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया।

उनके फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1968 में हुई। इस साल उनकी पहली फिल्म ‘मन का मीत’ आई। इस फिल्म में उन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन की भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने बतौर खलनायक कई फिल्मों में काम किया। इन रोल्स में विनोद खन्ना दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किए गए। इसके बाद साल 1971 में उनकी पहली सोलो फिल्म आई। इस फिल्म में वह हीरो बने हुए नजर आए थे। फिल्म का नाम था, ‘हम-तुम’ और ‘वो’। कुछ सालों के बाद विनोद का मन शांति और धर्म की तरफ जाने लगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments