ग्वालियर । अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा कल 6 अक्टूबर को ग्वालियर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में बांग्लादेश टीम के खेलने का पुरजोर विरोध करते हुए दोपहर 1 बजे तक लश्कर बंद की घोषणा की है।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला प्रवक्ता अर्चना सिंह चौहान ने पत्रकारों को बताया कि 14 अगस्त से हिंदू महासभा ने भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच ग्वालियर में रद्द करने की मांग को लेकर विरोध किया । हिंदू महासभा की मांग थी कि बांग्लादेश क्रिकेट मैच रद्द हो, तिरुपति बालाजी प्रसाद मिलावतियों को फांसी दी जाए, अमेरिका और बांग्लादेश में मंदिर तोड़ने वालों को सजा दी जाए की मांग को लेकर 9 चरणबद्ध आंदोलन किए गए लेकिन तानाशाही केंद्र की सरकार बीसीसीआई के हाथों हिंदुओं को अपमानित करती रही।
उन्होने कहा कि पुलिस प्रशासन हिन्दू महासभाईयों पर मुकदमे लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। हिंदू महासभा के नेताओं ने लश्कर में रहने वाले सभी व्यापारी भाइयों नजर बाग मार्केट व्यापारी संघ सुभाष मार्केट दुकानदार संघ गांधी मार्केट दुकानदार संघ, सोना चांदी व्यवसाई संघ, सराफा बाजार व्यापारी संघ दौलतगंज व्यवसाय संघ दाल बाजार व्यापार मंडल लोहिया बाजार व्यापारी संघ को पत्र देकर लश्कर 1:00 बजे तक बंद करने की अपील की है। हिंदुओं से अपील की है कि 6 तारीख को 1:00 बजे तक अपने कारोबारों को बंद रखकर बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या में मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि दें । 6 अक्टूबर को दोपहर 1 00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर वरिष्ठ हिन्दू महासभाईयों द्वारा बांग्लादेश में हिंदू मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
हिंदू महासभा ने अपने आंदोलन को सफल बताते हुए कहा कि आज पूरे देश में ग्वालियर में हो रहे बांग्लादेश के साथ क्रिकेट मैच के विरोध की बात जन-जन तक पहुंची है। सकल हिंदू समाज भारतीय जनता पार्टी को दोहरी नीति का जवाब देगा ।
हिंदू महासभा नेताओं ने कहा कि बांग्लादेश की टीम ग्वालियर में आने पर हिंदू महासभा के विरोध के कारण बांग्लादेशी टीम को 5 दिन से लगातार भारत ने नजर बंद कर दिया । एक होटल से स्टेडियम और स्टेडियम से होटल तक ही बांग्लादेशी टीम को जाने की इजाजत दी इस पर हिंदू महासभा ने अपने आंदोलन को सफल बताया है ।आज पूरा सकल हिंदू समाज बांग्लादेश की में हो रही हिंदुओं की हत्याएं ,बलात्कार ,मंदिर तोड़े जाने का विरोध करने के लिए सड़कों पर है । पुलिस प्रशासन हिन्दू महासभाईयों पर मुकदमे लगाकर लोकतंत्र की हत्या कर रहा है। 6 अक्टूबर को दोपहर 1 00 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर पर वरिष्ठ हिन्दू महासभाईयों द्वारा बांग्लादेश में हिंदू मृतकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।