IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने अपने उपभोक्ताओं के लिए नया स्मार्ट सिलेंडर लॉन्च कर दिया है। इस सिलेंडर को कम्पोजिट सिलेंडर (Composite Cylinder) नाम दिया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि सिलेंडर में भरी हुई गैस दिखाई देती है, पता चल जाता है कि सिलेंडर में कितनी गैस है और कितनी खर्च हो चुकी है।
यह एक ब्लो-मोल्ड हाई डेंसिटी पॉलीइथाइलीन इनर लाइनर से बना होता है। जो पॉलीमर पॉलीमर फाइबर ग्लास की एक समग्र परत से ढका होता है। एक HDPE बाहरी जैकेट से सुसज्जित होता है। इस नए सिलेंडर में पुराने सिलेंडरों की तुलना में कई फायदे हैं। यह वजन में बेहद हल्के होते हैं। वहीं ग्राहकों को अपने एलपीजी स्तर की सटीक जांच करने में मदद होगी। के कारण अचानक गैस खत्म होने के टेंशन से भी मुक्ति मिलेगी।
वहीं स्मार्ट सिलेंडर जंग रहित हैं और खराब नहीं होते हैं। इससे सतहों पर दाग और निशान छोड़ने की संभावना कम हो जाती है। नए डिजाइन के घरों के लिए यह सिलेंडर काफी सूटेबल है। अपने अत्याधुनिक रसोई घर में इस सिलेंडर को छुपा कर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
फिलहाल कम्पोजिट सिलेंडर नई दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, फरीदाबाद और लुधियाना में चुनिंदा वितरकों के पास 5 किलोग्राम और 10 किलोग्राम आकार में उपलब्ध हैं। 10 किलो का संस्करण केवल घरेलू गैर-सब्सिडी वाली श्रेणी के तहत विपणन किया जाता है। 5 किलो संस्करण घरेलू गैर-सब्सिडी श्रेणी के तहत उपलब्ध है। विभिन्न बिक्री विकल्पों के माध्यम से मुक्त व्यापार एलपीजी (FTL) के रूप में उपलब्ध है।