HomeVideoवीडियो : किसानों पर कहर बनकर गिर रही है बेमौसम बरसात ग्वालियर...

वीडियो : किसानों पर कहर बनकर गिर रही है बेमौसम बरसात ग्वालियर चम्बल के दो सौ गांव प्रभावित जानिए क्या कहा वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ तोमर ने

प्रवीण दुबे

ग्वालियर चम्बल अंचल में आज सुबह से हो रही बारिश ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बेमौसम बरसात के कारण बुआई के बाद अंकुरित होकर ऊंचाई पकड़ने को तैयार सरसों की फसल बर्बाद हुई है साथ ही कटाई के बाद खेतों पर पड़ी धान बाजरा आदि को भी भारी नुकसान पहुंचा   है।

वरिष्ठ पत्रकार सुरजीत यादव द्वारा प्रेषित आज भितरवार में हुई झमाझम बारिश का वीडियो देखने लिंक पर क्लिक करें
उल्लेखनीय है कि पिछले दो दिनों से ग्वालियर चम्बल अंचल के आकाश पर छाये बादलों ने आज किसानों के लिए समस्या पैदा कर दी है,सुबह भोर होने के साथ शुरु हुई बरसात खबर लिखे जाने तक लगातार जारी है।हालांक़ि शहरी इलाके में बारिश का स्वरुप रिमझिम है लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों खासकर भितरवार में झमाझम बारिश की खबरें हैं।
मौसम के पूर्वांनुमान के अनुसार आज दिनभर बारिश का क्रम जारी रहने की बात कही गई है।
कहा जा रहा है इस बारिश के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है.
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ एसपी तोमर ने कहा नुकसानदायक है ये बारिश
इस बारे में शब्दशक्ति न्यूज़ ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ सत्यप्रकाश तोमर से बातचीत की तो उन्होंने बताया क़ि खेती किसानी की दृष्टि से यह बरसात ठीक नहीं कही जा सकती है।
श्री तोमर ने बताया कि जिन खेतों पर धान,बाजरा आदि की कटाई हाल ही में हुई है और वो खेतों पर ही हैं उन्हें भारी नुकसान का हुआ है।उनका कहना था कि जहां तेज बारिश हुई है वहां नुकसान ज्यादा है।
श्री तोमर ने बताया कि ग्वालियर चम्बल अंचल खासकर मुरैना आदि में सरसों का रकबा ज्यादा है बहुत सारे किसानों ने सरसों या गेहूं की बुआई कर दी और उनकी फसल का अंकुरण 15दिन का हो चुका है ऐसी फसल के इस पानी से बर्बाद होने की संभावना अधिक है।
उधर ग्वालियर अंचल में छाये बादल और रिमझिम बरसात से लगभग दो सौ से अधिक गांवों में नुकसान की खबरें आ रहीं हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार अभी पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसा ही रह सकता है। दरअसल, यह पोस्ट मानसून सीजन की बारिश है।
अरब सागर की ओर एक डीप डिप्रेशन बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोथा के सक्रिय होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश में नमी आ रही है और बारिश हो रही है। इसी कारण शनिवार रात से छाए बादल  सुबह से ही बरस पड़े। दोपहर तक रिमझिम जारी है साथ ही आने वाले 24 घंटे में  बारिश जारी रहने का अनुमान है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments