Homeप्रमुख खबरेंबिहार आज पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, शांतिपूर्ण ढंग...

बिहार आज पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ मतदान

पटना 06नवंबर 2025/बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत बंपर वोटिंग हुई. सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम छह बजे समाप्त हुई. इस दौरान 64.66 फीसदी मतदान हुआ. चुनाव आयोग का कहना है कि इस बार पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई.

साल 2000 में बिहार में हुए कुल मतदान से इस बार की वोटिंग 62 फीसदी ज्यादा रही. ये इतिहास में सर्वाधिक वोटिंग है. पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में 57 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े थे. अगले चरण में मतदाताओं की जिम्मेदारी ज्यादा बड़ी है ताकि इतिहास में रिकॉर्ड कायम किया जा सके.

चुनाव आयोग ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि लोकतंत्र का पर्व बिहार का गर्व के अवसर यानी विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में ऐतिहासिक 64.66% मतदान हुआ है. बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण आज उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इसमें बिहार के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक 64.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments