पटना 6नवंबर 2025/ बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो गई है। बिहार में आज लोकतंत्र का सबसे बड़ा जश्न मनाया जा रहा है। सख्त सुरक्षा इंतजामों के बीच पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर और शाम 6 बजे तक चलेगी। 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने के लिए घरों से निकल रहे हैं। पटना समेत राज्यभर में कुल 45,341 बूथ बनाए गए हैं, जहां 3 करोड़ 75 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 122 महिला उम्मीदवार समेत कुल 1,314 प्रत्याशियों का भविष्य आज ईवीएम में कैद होगा।
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 6 नवंबर को 18 ज़िलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस चरण में 1,314 उम्मीदवारों के लिए वोटर वोट डालेंगे.
ख़ास बात यह है कि बिहार की सियासत के ज़्यादातर बड़े चेहरों की सीटें पहले चरण की वोटिंग में ही कवर हो रही हैं.
इस चरण में पटना, मुज़फ़्फ़रपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेख़पुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर ज़िलों में वोटिंग हो रही है.
बिहार में इस बार के विधानसभा चुनावों में भी सीधा मुक़ाबला एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच माना जा रहा है.
हालांकि किसी भी सियासी समीकरण को बिगाड़ने के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी इस बार चुनाव मैदान में है. वहीं कई सीटों पर अन्य छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी लोगों की नज़र होगी.
1. तेजस्वी यादव
पहले चरण के मतदान के बड़े चेहरों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव का नाम शामिल है.
तेजस्वी राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने बीजेपी के सतीश कुमार सिंह हैं. तेजस्वी यादव इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं.
2. तेज प्रताप यादव
आरजेडी से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बना ली है. उनकी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ है.
आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
उनके सामने मुकेश रौशन आरजेडी के उम्मीदवार हैं, जो पिछली बार इस सीट से जीते थे.
3. सम्राट चौधरी
बिहार के ही एक अन्य बाहुबली माने जाने वाले मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला वैशाली ज़िले की लालगंज सीट से चुनाव लड़ रही हैं.
शिवानी को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना उम्मीदवार बनाया है. पिछली बार यहां से बीजेपी के संजय कुमार सिंह जीते थे. उन्हें इस सीट पर वोटों के बंटवारे का काफ़ी फ़ायदा मिला था.
चुनाव आयोग को सौंपे हलफ़नामे के मुताबिक़ शिवानी ने लंदन की लीड्स यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई की है. लंदन से लौटकर राजनीति के मैदान में उनके उतरने की चर्चा भी काफ़ी हो रही है.