Homeदेशबीजेपी मुर्खों, बिना दिमाग वालों की और डरपोको की सरकार

बीजेपी मुर्खों, बिना दिमाग वालों की और डरपोको की सरकार

महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी के अध्यक्ष राज ठाकरे ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर तंज कसा है। राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी मुर्खों, बिना दिमाग वालों की और डरपोको की सरकार है। राज ठाकरे ने एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी को जमकर घेरा। राज ठाकरे ने कहा कि एमएनएस की सभा को लेकर साइलेंट जोन का मुद्दा उठाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी सभा चालू करने से पहले ही बंद कर दी जाती है, जिसके लिए सरकार बिजली काट देती है। इससे साबित होता है कि बीजेपी की सरकार कितनी डरपोक है।

एमएनएस के नेता ने कहा कि साल 2014 में एमएनएस ने विकास के ब्लू प्रिंट को दिखाकर चुनाव लड़ा था और अब बीजेपी गुजरातियों को ब्लू फिल्म दिखाकर वहां चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी राहुल गांधी को पप्पू कहकर उनकी खिंचाई करते थे और आज खुद उन्हीं की ही हवा निकल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, बीजेपी और शिवसेना सिर्फ पैसों के लिए फेरी वालों के पीछे खड़ी हैं। ठाकरे ने बैंकों में मराठी भाषा में कामकाज को अनिवार्य करने की मांग की और ऐसा नहीं होने पर बैंकों के बाहर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments