Homeप्रमुख खबरेंबीमार मां और चुनाव की चुनौती से एक साथ जूझते सिंधिया

बीमार मां और चुनाव की चुनौती से एक साथ जूझते सिंधिया

संपादकीय:प्रवीण दुबे

किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां से बड़ा कोई नहीं होता लेकिन कभी कभी जीवन पथ में चलते हुए कुछ ऐसी स्थिति परिस्थिति निर्मित हो जाती है जब  एक तरफ मां और दूसरी तरफ कर्त्तव्यपथ में से किसी एक को चुनने की अग्निपरीक्षा सामने आ खड़ी होती है। समाज के प्रति अपने  संकल्प को पूरा करने के लिए सिंधिया राजवंश के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्तमान समय में कुछ ऐसी ही अग्नि परीक्षा से दो चार हैं। उनकी मां और सिंधिया घराने की राजमाता माधवी राजे इस समय दिल्ली में वेंटीलेटर पर हैं और उनके एकमात्र पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने चार दिन बाद होने वाले संसदीय चुनाव की चुनौती मुंह बाए खड़ी है। मुझे ध्यान है फरवरी महीने का वो दिन जब उनकी मां माधवी राजे की हालत बिगड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।

उसी दौरान हुई ओलावृष्टि ने गुना शिवपुरी अंचल के किसानों की फसल बर्बाद कर दी थी।
तब ज्योतिरादित्य सिंधिया अस्पताल में  भर्ती अपनी मां के बीच से पीढ़ित किसान परिवारों के बीच पहुंचे थे और उनसे कहा था कि मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं फिर भी में आपकी परेशानी के बीच इसलिए यहां आया हूं क्योंकि आप सब भी मेरे परिवार के सदस्य ही हो आप पर आई मुश्किल के समय मैं आपसे दूर कैसे रह सकता हूं ?
आज चुनाव के बीच उनकी मां बहुत ज्यादा बीमार हैं सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सारे कार्यक्रम रद्द करके वहां रवाना हो चुकीं हैं लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने सामाजिक धर्म को पूरा करने चुनावी कर्तव्यपथ पर डटे हुए हैं ,निःसंदेह उनके लिए यह बेहद कठिन परीक्षा का समय है ऐसे समय में खुद को संतुलित रखकर चुनाव में सक्रीय रहकर उन्होंने परिवार से बड़ा सामाजिक कर्तव्य  का बड़ा संदेश दिया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत बुधवार के दिन और नाज़ुक हो गई । मां की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे दिल्ली के लिए रवाना हो गए । इसके साथ उन्होंने गुना से अपने  सभी चुनावी कार्यक्रम रद्द कर दिए ।
दरअसल, राजमाता माधवी राजे का दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। राजमाता माधवी राजे सिंधिया के बेटे केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मां को फरवरी माह से ही दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 15 फरवरी को भी उनकी तबीयत बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर ने बताया कि माधवी राजे सिंधिया के लंग्स में इन्फेक्शन के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments