![]()
मुंबई. आरएसएस मानहानि केस में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाणेन की भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने उन्हें इस मामले में आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानी) के तहत आरोपी माना। कोर्ट में सुनवाई के वक्त राहुल ने कहा- मैं बेकसूर हूं। बता दें कि राहुल ने आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद एक संघ कार्यकर्ता ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करवाया था।
15-20 लोगों की सरकार चल रही है
– कोर्ट से निकलकर राहुल ने कहा, “आज किसानों की स्थिति खराब है। आज 15-20 लोगों की सरकार चल रही है। रोजगार-किसानों की रक्षा के बारे में प्रधानमंत्री कुछ नहीं कहते। हम पर केस किए जा रहे हैं।’
– “पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर प्रधानमंत्री कुछ नहीं कहते। मेरे ऊपर कितने भी आरोप लगें मुझे फर्क नहीं पड़ता है। यह मेरी विचारधारा की लड़ाई है।”
भाषण के दौरान मानहानि करने का आरोप
– राहुल पर मार्च 2014 में महाराष्ट्र के भिवंडी में एक चुनावी रैली में भाषण के दौरान आरएसएस की मानहानि करने का आरोप है।
– मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ने अपनी स्पीच में 1948 में हुई महात्मा गांधी की हत्या के लिए आरएसएस को दोषी ठहराया था।
– राहुल के खिलाफ यह केस आरएसएस की भिवंडी के राजेश कुंटे ने दायर किया था।
आरएसएस का क्या कहना है?
– इससे पहले सुनवाई के दौरान आरएसएस के वकील ने कहा था कि राहुल गांधी के खिलाफ केस वापस लिया जा सकता है। उन्होंने कहा इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से मानना होगा कि उन्होंने महात्मा गांधी की हत्या के लिए एक संस्थान के रूप में आरएसएस को दोषी नहीं ठहराया था।