Homeमनोरंजनबेटी से भद्दे मजाक पर भड़के विनोद दुआ अक्षय को दी धमकी

बेटी से भद्दे मजाक पर भड़के विनोद दुआ अक्षय को दी धमकी

जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से उस वक्त नाराज हो गए, जब उन्होंने उनकी बेटी और मशहूर कॉमेडियन मल्लिका दुआ के साथ एक मजाक किया। अक्षय की इस हरकत से विनोद दुआ इतने नाराज हुए कि खुलेआम सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी देते हुए ये बात लिख डाली कि वो उनकी अक्ल ठिकाने लगा देंगे। आप उनके पोस्ट्स यहां देख सकते हैं।

क्या है मामला…
दरअसल, अक्षय और मल्लिका स्टार प्लस के शो ‘द ग्रैट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ को साथ में जज कर रहे हैं। शो के दौरान, एक कंटेस्टेन्ट को सेलेक्ट करने पर घंटी बजाई जाती है। मल्लिका जब घंटी बजाने पहुंची तो अक्षय ने मल्लिका को पकड़कर खींचते हुए कहा कि आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।
बस फिर क्या था मल्लिका को अक्षय का इस तरह के शब्द इस्तेमाल करना अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने ये क्लिप अपने सोशल नेटवर्क पर डाल कर पूछा कि क्या आप लोगों को ये मज़ेदार लगा? मल्लिका की इसी पोस्ट पर उनके पापा विनोद दुआ ने दोनों वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बेटी के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए मैं अक्षय को नहीं छोड़ूंगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments