Homeदेशबेटे रेहान की विवादित कलाकृतियों को प्रदर्शनी से हटाए जाने पर पिता...

बेटे रेहान की विवादित कलाकृतियों को प्रदर्शनी से हटाए जाने पर पिता राबर्ट वाड्रा व मां प्रियंका गांधी तिलमिलाये

बेटे रेहान वाड्रा की  दिल्ली विरोध प्रदर्शन से जुड़ी आपत्तिजनक कला कृतियों को फोटो प्रदर्शनी से हटाए जाने को लेकर पिता रॉबर्ट वाड्रा व मां कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी तिलमिला गए हैं इसपर उनके बेटे रेहान वाड्रा ने कहा है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस ने उनकी फ़ोटो प्रदर्शनी से विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें हटाने के लिए मज़बूर किया.

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रदर्शनी शुरू होने से महज़ दो घंटे पहले तस्वीरें हटाने के लिए काफ़ी दबाव बनाया गया.

रॉबर्ट वाड्रा. ने कहा “रेहान पर तस्वीरें हटाने का काफ़ी दबाव था, ये सब प्रदर्शनी शुरू होने से सिर्फ़ दो घंटे पहले हुआ. यह हैरान करने वाला था, क्योंकि अधिकारियों को एक हफ़्ते पहले ही पीडीएफ़ फ़ाइल मिल गई थी और उन्हें प्रदर्शनी के बारे में बता दिया गया था.”

“अधिकारी जगह पर आए थे, उन्होंने तस्वीरों को देखा था और कोई आपत्ति नहीं जताई थी. लेकिन प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही बिना कोई वजह बताए सब कुछ बदल गया. इसके बावजूद जो कुछ बचा था, रेहान ने उसके साथ प्रदर्शनी जारी रखने की हिम्मत दिखाई. मुझे उन पर गर्व है. जिन्हें भी प्रदर्शनी के लिए बुलाया गया था, वे सभी आए.”

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, “बीकानेर हाउस राजस्थान सरकार के अधीन आता है. मैं सिर्फ़ इतना कह सकता हूं कि अगर हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, तो राजनीति को कला और रचनात्मक काम से जोड़ने का कोई मतलब नहीं है. हर किसी को अपनी बात रखने की आज़ादी मिलनी चाहिए.”

इस मामले पर प्रियंका गांधी ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं और अपने बेटे के साथ खड़े रहने की बात कही है. वहीं कांग्रेस ने आर्ट पर सेंसरशिप का आरोप लगाया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments