Homeग्वालियर अंचलरोजगार - स्वरोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप युवा संगम 27 अक्टूबर को

रोजगार – स्वरोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप युवा संगम 27 अक्टूबर को

20 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने

ग्वालियर 23 अक्टूबर 2026/ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर गदाईपुरा में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं। कंपनियों द्वारा आकर्षक पैकेज दिया जायेगा।

ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में बारबीक्यू नेशन, मेनपॉवर ग्रुप दिल्ली, एल एण्ड टी प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद, सिक्योर टास्क अहमदाबाद, इंडसंड निपोन लाइफ, प्लेटिनम एचआर सोल्यूशन गुजरात, टीमलीस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एस० आर० एफ० प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, जॉबफेयर नाउ प्राइवेट लिमिटेड ब्लिकिट वेयर हाउस प्राइवेट लिमिटेड फारूख नगर गुरूग्राम, कुल कवच वैश्विक सुरक्षा सर्विस अहमदाबाद, ए० एस० एम० हुन्डई प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, एम० आर० एफ० टायर प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, आरएसटी ग्रुप ऑफ सर्विसेज ग्वालियर, इंदौर व भोपाल, मैडी एज इन्फिनिटी इंश्योरेंस भोपाल, केल्विन 6 के टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, आई नोक्स डी.बी. मॉल ग्वालियर, जे०बी० मंघाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, कोटक महिन्द्रा बैंक ग्वालियर आदि शामिल हैं।

इन पदों के लिये होगी भर्ती

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, दूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर, प्यून, डिप्लोमा आई.टी.आई. सभी ट्रेड में, डिप्लोमा आई.टी.आई. सभी ट्रेड में, डिप्लोमा, आई.टी.आई. सभी ट्रेड में सी, फिटर, टर्नर एवं मशीनिष्ट, आई.टी.आई. टैलीकॉलिंग व कम्प्यूटर ऑपरेटर इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा।

यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments