Homeदेशभारत ने सीमा पर वर्तमान हालात के लिए चीन को सीधे तौर...

भारत ने सीमा पर वर्तमान हालात के लिए चीन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) प्रमुख शत्रुजीत कपूर के बयान पर खड़े हुए विवाद पर विदेश मंत्रालय ने कोई सीधी टिप्पणी तो नहीं की लेकिन इतना जरूर कहा है कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है और ये सब चीन की वजह से ही होता है। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने में विफल रहने के लिए चीन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। मंत्रालय ने कहा कि जब चीनी सेनाएं तय गश्त के तरीकों से भटक जाती हैं, तो सीमावर्ती इलाकों में समय-समय पर अशांति पैदा हो जाती है।

विदेश मंत्रालय का यह बयान तब आया है, जब ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा कि उनकी फोर्स की नई बनी ‘शौर्य कमांडो’ यूनिट ने अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के साथ चल रहे आमना-सामना के दौरान अपनी क्षमता साबित की है। साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्ष ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ (LAC) पर लंबित मुद्दों को सुलझाने और किसी भी तरह की गलतफहमी या गलत आकलन से बचने के लिए मौजूदा राजनयिक और सैन्य तंत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments