HomeदेशCPI-M, SFI और AICTU प्रशांत भूषण से लेकर योगेंद्र यादव तक, नेहा...

CPI-M, SFI और AICTU प्रशांत भूषण से लेकर योगेंद्र यादव तक, नेहा बोरा, प्रकाश राज का प्रदर्शन रहा बुरी तरह फ्लॉप शहीद स्मारक पर बमुश्किल 100 लोग भी नहीं जुटे

बैलेट से चुनाव की मांग करने वाले लोग और चीफ इलेक्शन कमिश्नर का इस्तीफा मांगने वाले कई संगठन आज (शुक्रवार को) फिर सड़कों पर उतरे। होने वाले प्रोटेस्ट की कॉल 72 घंटे पहले दे दी गई थी। प्रशांत भूषण से लेकर योगेंद्र यादव तक और नेहा बोरा से लेकर एक्टर प्रकाश राज तक ने लोगों से सड़कों पर उतरने की अपील की थी। प्रोटेस्ट की ये कॉल पैन इंडिया के लिए दी गई थी लेकिन आज इलेक्शन कमीशन के खिलाफ होने वाले सारे प्रोटेस्ट पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। जयपुर में CPI-M, SFI और AICTU की तरफ से राजभवन घेराव करने की बात कही गई थी लेकिन शहीद स्मारक पर बमुश्किल 100 लोग ही जुट पाए। काफी देर तक लोगों की भीड़ आने का इंतजार हुआ, जब कोई नहीं आया तो राजभवन का घेराव रद्द हो गया।

दिल्ली में नहीं जुट पाई प्रदर्शनकारियों की भीड़

दिल्ली में भी ऐसी ही तस्वीरें दिखीं। लेफ्ट लीडर वृंदा करात ने प्रोटेस्ट को लीड किया, लेकिन भीड़ के नाम पर गिनती के लोग पहुंचे। आज दिल्ली में होने वाले प्रोटेस्ट में 15 से ज्यादा संगठन शामिल हुए लेकिन कोई संगठन 100 लोगों की भीड़ भी नहीं ला पाया। जितने प्रोटेस्टर्स पहुंचे, उससे ज्यादा वहां रील बनाने के लिए यू-ट्यूबर्स का जमावड़ा दिखा। नतीजा ये हुआ कि कुछ घंटों की नारेबाजी और प्रदर्शन के बाद प्रोटेस्ट खुद ब खुद खत्म हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments