Homeमनोरंजनबॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपने से इस 13 साल छोटे अभिनेता...

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा अपने से इस 13 साल छोटे अभिनेता को पाने के लिए कुछ भी करने को थीं तैयार

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा का यूं तो इंडस्ट्री में कई लोगों के साथ नाम जुड़ा है. रेखा ने अपनी तरफ से अमिताभ बच्चन को भुलाने की पूरी कोशिश की. शादी भी की लेकिन बिग बी के प्यार को भुला नहीं पाईं. रेखा का नाम अपने से 13 साल छोटे एक्टर अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा. रेखा ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन भी दिए हैं. लेकिन अक्षय के साथ रेखा के बोल्ड सीन चर्चा में रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा ने अक्षय के करीब जाने की जी-जान से कोशिश की थी. फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में अक्षय और रवीना के साथ ही रेखा भी लीड रोल में थीं. बात उस वक्त की है जब अक्षय, रवीना टंडन के साथ रिलेशनशिप में थे.

अक्षय और रेखा ने फिल्म में जमकर इंटीमेट सीन दिए. दोनों की अफेयर की खबरें भी उस दौरान गर्म होने लगी थीं. अक्षय-रेखा की नजदीकियां रवीना को पसंद नहीं आ रही थीं.

कहा तो ये भी जाता है कि एक बार रेखा अपने घर से अक्षय के लिए खाना बनाकर लाई थीं, जिसके बाद रवीना ने अक्षय को रेखा से दूर रहने के लिए कह दिया था. खबरों की मानें तो रवीना ने कहा था कि जब रेखा को पता है कि अक्षय किसी के साथ प्यार में हैं तो उन्हें खुद ही दूर रहना चाहिए था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments