दाऊद इब्राहिम की जब्त की गई 10 में से 3 प्रॉपर्टीज की मंगलवार को नीलामी शुरू हो गई है। ये प्रॉपर्टी मुंबई में हैं। इनमें रौनक अफरोज होटल खास है। पिछली बार जर्नलिस्ट एस बालाकृष्णन ने इसके लिए चार करोड़ 28 लाख रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई थी, लेकिन वे रकम चुका नहीं सके। वहीं नीलाम की जाने वाली अन्य दो प्रॉपर्टीज में डामरवाला बिल्डिंग के 6 कमरे और याकूब स्ट्रीट स्थित शबनम गेस्ट हाउस भी शामिल हैं।
– नीलामी में शामिल होने वाले ऑल इंडिया हिंदू महासभा के प्रेसिडेंट स्वामी चक्रपाणि महाराज पर सभी की निगाहें होंगी। उन्होंने दाऊद का होटल खरीदकर वहां शौचालय बनाने की बात कही है।
– इसके लिए उन्हें मंगलवार को 23 लाख 72 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होगी। वहीं तय वक्त में एक करोड़ 18 लाख 63 हजार रुपए का पेमेंट करना होगा।
– पिछली बार नीलामी में दाऊद की कार खरीदकर वे उसे सार्वजनिक रूप से जला चुके हैं।
– पिछली बार नीलामी में दाऊद की कार खरीदकर वे उसे सार्वजनिक रूप से जला चुके हैं।
1) शबनम गेस्ट हाउस: डबल स्टोरी बिल्डिंग है। यह भिंडी बाजार में याकूब स्ट्रीट पर है। इसकी रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 23 लाख रुपए रखी गई है।
2) डामरवाला बिल्डिंग: यह पकमोडिया और याकूब स्ट्रीट के कॉर्नर पर बनी है। इसमें 80 के दशक में दाऊद और उसका परिवार रहता था। इसकी रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 55 लाख 76 हजार रुपए रखी गई है।
3) होटल रौनक: भिंडी बाजार में ही बने इस होटल के लिए 1 करोड़ 18 लाख की रिजर्व प्राइस रखी गई है।