जिला पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित
ग्वालियर । भाजपा जिला मुख्यालय मुखर्जी भवन पर जिला पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा की हमें सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के कार्य पर लगाना है। हम सभी पदाधिकारी अपने अनुभव और विचारों को साझा कर पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि हमें काम का केंद्र जिला मुख्यालय मुखर्जी भवन को बनाना है। हम प्रतिदिन 11:00 से 1:00 तक सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय पर पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए और उनकी समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। आज की बैठक में कल 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाली दक्षिण विधानसभा की मंडल बैठकों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई। दक्षिण विधानसभा की मंडल बेठकें स्वामी विवेकानंद मंडल की बैठक दोपहर 3:00 बजे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बैठक शाम 4:00 बजे तथा हेमू कालानी मंडल की बैठक शाम 5:00 बजे भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर आयोजित होगी।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी श्री रमेश अग्रवाल भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति जिला महामंत्री श्री हरीश मेवाफरोश वरिष्ठ भाजपा नेता श्री अरुण कुलश्रेष्ठ धर्मेंद्र राणा रामेश्वर भदौरिया सुधीर गुप्ता महेश जायसवाल हेमलता बुधौलिया सुघर सिंह पवैया दीपक शर्मा धर्मेंद्र तोमर शैली शर्मा प्रमोद खंडेलवाल शर्मिला कुशवाहा हंसराज तलरेजा विद्या थोराट राघवेंद्र सिंह कुशवाह धर्मेंद्र कुशवाहा महेंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजू सेंगर ने एवं आभार जिला महामंत्री विनोद शर्मा ने व्यक्त किया।
भाजपा अध्यक्ष चौधरी की कार्यकर्ताओं को सीख काम का केंद्र जिला मुख्यालय मुखर्जी भवन को बनाएं
RELATED ARTICLES