Homeप्रमुख खबरेंभाजपा करेगी 11 को ‘घंटानाद’ आंदोलन, सेवा दिवस के रूप में मनेगा...

भाजपा करेगी 11 को ‘घंटानाद’ आंदोलन, सेवा दिवस के रूप में मनेगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन

ग्वालियर 06 सितंबर। देश में अनेक राजनैतिक दल है, लेकिन सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा राजनैतिक दल है, जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। हम व्यक्ति आधारित और व्यक्ति पूजा करने वाली पार्टी नहीं हैं और यही कारण है कि मात्र 11 लोगों से शुरू हुई पार्टी आज 18 करोड़ सदस्यों तक जा पहुंची है। आज भारत भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है तो इसका कारण हमारी विचारधारा और हमारा आंतरिक लोकतंत्र है। संगठन चुनाव भाजपा के इसी आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत करता है। संगठन चुनाव के साथ कार्यक्रमों एवं आंदोलनों के लिए हमें तैयार रहना है। उक्त बात आज जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में कही।

श्री शर्मा ने आगामी समय के लिए केन्द्र से निर्धारित कार्यक्रम एवं प्रदेश स्तर पर होने वाले आंदोलनों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन चुनाव के साथ कार्यक्रमों एवं आंदोलनों के लिए हमें तैयार रहना है। प्रदेश सरकार का जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने यह तय किया है कि वो सरकार को नींद से जगाने के लिए 11 सितम्बर को प्रदेशव्यापी ‘घंटानाद’ आंदोलन करेगी। आंदोलन में कार्यकर्ता घंटा, घडियाल और मंजीरे लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। इसी क्रम में ग्वालियर जिले में यह आंदोलन सुबह 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट पर होगा।

श्री शर्मा ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर के बीच सेवा सप्ताह मनाया जायेगा। जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जनप्रतिनिधिगण एवं पार्टी के पदाधिकारी, मेडीकल कैंप, रक्तदान शिविर, एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्लास्टिक मुक्त भारत की जो कल्पना की है, उसे साकार करने के लिए एक विद्यालय परिसर को प्लास्टिक फ्री बनाने का संकल्प इस मौके पर अवश्य लें।

श्री शर्मा ने बताया कि महात्मा गांधी की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में ‘गांधी 150’ अभियान शुरू किया जाएगा। गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रत्येक लोकसभा में पदयात्राएं होगी। इन पदयात्राओं में पार्टी के सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधिगण और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हों, इस बात की चिंता हमें करनी है। ये यात्राएं प्रत्येक मतदान केन्द्र तक पहुंच सकें इस प्रकार रूपरेखा तैयार करें। यात्रा के दौरान प्लास्टिक फ्री केंपेनिंग, स्वच्छता अभियान जैसे भी कार्यक्रम आयोजित हों।

श्री शर्मा ने बताया कि धारा 370 और 35 ए के संबंध में ग्वालियर जिले में संपर्क अभियान और जनजागरण अभियान चलेगा। संपर्क अभियान में शिक्षाविद, डॉक्टर, इंजीनियर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, भूतपूर्व सैनिक और समाज के प्रबुद्धजनों से संपर्क किया जायेगा। धारा 370 हटने पर जनजागरण अभियान के तहत देश भर में 370 सभाएं होगी। इनमें से मध्यप्रदेश में 32 सभाएं होगी, जिनमें केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे।

आज की बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमल माखीजानी, और आभार जिला उपाध्यक्ष रेखा धोलाखंडी जी ने किया।इस अवसर अभय चौधरी , संगठन चुनाव के जिला सह प्रभारी बृजेंद्र सिंह जादौन, सभी जिला पदाधकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा और प्रकोष्ठ के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

 

भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला 8 सितम्बर

ग्

उधर ग्वालियर में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 2019 को लेकर 8 सितंबर रविवार को दोपहर 3ः30 बजे प्रगति विद्या पीठ स्कूल में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी।*जिलास्तरीय कार्यशाला में भाजपा के संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी एवं सम्भागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ जी का मार्गदर्शन प्राप्त होग।*

उक्त कार्यशाला में जिले में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमित सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल निर्वाचन अधिकारी एवं सह अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, सांसदगण, विधायकगण, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठों एवं प्रकल्पों के संयोजक आपेक्षित हैं।

ग्वालियर मैं भाजपा के  आगामी कार्यक्रमों के  संचालन के लिए जिले व तीनों विधानसभाआंे के कार्यक्रम संयोजक मनोनीत*

आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेंद्र बरूआ जी की सहमति से जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा  ने पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी  को जिले का कार्यक्रम संयोजक, जिला महामंत्री कमल माखीजानी को ग्वालियर विधानसभा का संयोजक, जिला महामंत्री शरद गौतम को दक्षिण विधानसभा का संयोजक और जिला महामंत्री महेश उमरैया को ग्वालियर पूर्व का संयोजक बनाया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments