Homeप्रमुख खबरेंभाजपा का कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता घायल कांग्रेस ने...

भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ जंगी प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता घायल कांग्रेस ने लिखाई FIR, भड़के अनूप कहा मुझे मारना चाहती थी कांग्रेस

ग्वालियर में आज एक हजार बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण कार्य के शुभारंभ  कार्यक्रम को लेकर दिनभर माहौल गर्माया रहा भाजपा ने मुरैना सांसद अनूप मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का जोरदार विरोध किया ,पुलिस ने विरोध प्रदर्शन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज, वाटर केनन और अश्रुगैस का इस्तेमाल किया। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता घायल ,इस बीच कार्यक्रम स्थल पर जाने की जिद्द कर रहे कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल को भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक रोक दिया । बाद में पुलिस ने अनूप मिश्रा सहित प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अस्पताल के निर्माण कार्य का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। मामला यहीं समाप्त नहीं हुआ कार्यक्रमस्थल पर ही सिंधिया द्वारा विधायक मुन्नालाल गोयल को भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR लिखाने को कहा गया इसके बाद श्री गोयल झाँसीरोड थाने पहुंचे और FIR दर्ज कराई। यह देख भाजपा सांसद अनूप मिश्रा भड़क गए और देर शाम झाँसीरोड थाने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।

अनूप का  आरोप मुझे मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी कांग्रेस ने

अनूप मिश्रा ने आनन फानन में पत्रकारवार्ता बुलाकर सीधे सीधे पुलिस प्रशासन और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि  हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने के लिए गए थे लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कांग्रेस के नेताओं ने एक सांसद को मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यह मेरा सीधा सीधा कांग्रेस पर आरोप है वज्र से तेज पानी की बौछार की गई,  टियर गैस के गोले मेरे पर छोड़े गए, मिर्ची बम मेरे पर छोड़े गए साथी लाठीचार्ज किया गया। यह सब मैंने झेला उसके बाद भी बजाए हम रिपोर्ट करें? लेकिन वह हमारे खिलाफ रिपोर्ट कराने थाने पहुंच गए लोकसभा का सत्र समाप्त हो गया है वरना यह सीधा सीधा प्रशासन के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला बनता है। 

  श्री मिश्रा ने कहा कि मेरी 63 वर्ष की उम्र है मेरा बीपी हाई रहता है मुझे ऐसा लगा मेरा दम घुट रहा है इसी बीच लाठी चार्ज हो जाए, इसी बीच मेरे ऊपर टीयर गैस के गोले फेंके और मिर्ची बम फेंके इसका मतलब साफ है यह मुझे मारना चाहते थे। हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण था कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जिससे शांति में व्यवधान हो हमें गिरफ्तार किया गया।  हमने कहा हम मुचलके पर रिहा नहीं होंगे, हमने स्पष्ट शब्दों में कहा हमें जेल भेज दो। एडीएम ने कहा हम आपको बिना शर्त रिहा कर रहे हैं उसके बाद झांसी रोड में झूठे मुकदमे लादने का प्रयत्न हो रहा है हम उसके खिलाफ भी आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज हुए हैं उसके विरोध में हम कल 1 बजे से 3 बजे तक गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौन रखकर वहां पर धरना देंगे और जो भगवत सहाय सभागार में कार्यक्रम हुआ है मैं उसका पुरजोर विरोध करता हूं और यह दावा करता हूं तीन-तीन बार भूमि पूजन कब हुआ है वह बताएं। उन्होंने कहा कि

 1000 बिस्तर की नई बिल्डिंग बनाने में जिसका भूमि पूजन 4 नवंबर 2009 को हो चुका था। आज कांग्रेस के गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा इसका भूमि पूजन 2005 में हुआ था, में आप सभी पत्रकारों के माध्यम से यह जानना चाहता हूं 2005 की कोई क्लिपिंग हो, या 2005 का कोई कागज हो,  या कोई अप्रूवल हो या कोई टेक्निकल सैंक्शन हो तो मैं मान लूंगा 2005 में इसका भूमि पूजन हुआ था। 

श्री मिश्रा ने कहा कि मैं आप सब को बताना चाहता हूं 2018 में दैनिक भास्कर के पेज नंबर 2 पर छपा था एक रोड बंद होगी, 1000 बिस्तर का अस्पताल बनेगा, आरटीओ ऑफिस से उस सड़क को फोरलेन में बनाएंगे।  2018 सितंबर में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, उस समय यह तय हुआ तब यह बिल्डिंग वहीं पर बन रही थी, लेकिन मकान टूट रहे थे इसीलिए गवालियर पोट्रिज जो उद्योग विभाग की थी उसको मर्ज करा कर रेवेन्यू विभाग में करा कर फिर चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय को दिया गया उस वक्त यह प्रोजेक्ट 116 करोड़ का था उसकी कीमत बढ़ गई और समय बड़ा डीपीआर लानी पड़ी और पुनः बजट में प्रावधान करना पड़ा और अब यह प्रोजेक्ट 338 करोड़ का प्रोजेक्ट बन गया एक ही बार पूजन हुआ।

केंद्रीय मंत्री तोमर  घायल बीजेपी कार्यकर्ताओं को देखने जयारोग्य अस्पताल  पहुंचे

1000 हजार बिस्तर अस्पताल भूमिपूजन कार्यक्रम का विरोध करने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए थे, जिनका इलाज जयारोग्य अस्पताल में चल रहा है, इन घायल कार्यकर्ताओं को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शाम को जयारोग्य अस्पताल में देखने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डाॅक्टरों से घायल कार्यकर्ताओं का बेहतर इलाज करने के आदेश दिए और कहा कि कांग्रेस हमेशा से अलोकतांत्रिक पार्टी रही है, श्रीमती गांधी जब आई तो देश पर आपातकाल थोप दिया।

श्री तोमर ने कहा कि 1000 बिस्तर अस्पताल का शिलान्यास उसका बजट एवं कार्य प्रारंभ सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुआ तो दोबारा से उसका शिलान्यास करने की क्या आवश्यकता थी, शिलान्यास करने कि यदि भूख है तो कांग्रेस की प्रदेश सरकार नए प्रोजेक्ट लाकर उनका शिलान्यास करें।

कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज करने के विरोध में भाजपा बुधवार को देगी धरना

भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज कांग्रेसी सरकार द्वारा प्रशासन से जिस तरीके से लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया है और हमारे कार्यकर्ताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज कराई है, उसके विरोध में कल 6 मार्च को फूलबाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मौन व्रत रखेगी। उक्त जानकारी लोकसभा संयोजक अभय चैधरी ने दी।

भाजपा के इन नेताओं पर कांग्रेस ने दर्ज कराई FIR

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक मुन्नालाल गोयल से हुई झड़प के बाद श्री गोयल ने पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादोन ,जसवंत गुर्जर, विवेक चौहान, यश शर्मा,अवधेश  गुर्जर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 341,147,427,506 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments