Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर की घटना पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की...

ग्वालियर की घटना पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस प्रकार की ओछी हरकतों का और करारा जवाब देंगे

ग्वालियर में  ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस में मिलकर जो किया है वह सहन करने योग्य नहीं है 

हमें कांग्रेस के लोगों के लोकार्पण उद्घाटन से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन जिस अस्पताल का पूर्व में ही शिलान्यास किया जा चुका है और जिसका काम चल रहा है उसका पुनः लोकार्पण किया जाना किस आधार पर तार्किक है ।

दरअसल कांग्रेस के लोगों के पास कोई दृष्टि नहीं है कोई योजना नहीं है कोई विकास का रोड मैप नहीं है इसलिए वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर अपने शिलालेख चिपकाने में विश्वास कर रहे हैं ।

आज ग्वालियर की घटना में जिस प्रकार से पुलिस के दम पर, प्रशासन की दम पर कमलनाथ की सरकार ने खुलेआम गुंडागर्दी कराई है ।उसका मुंह तोड़ जवाब हमारे कार्यकर्ताओं ने दिया है।  आने वाले दिनों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रकार की ओछी हरकतों का और करारा जवाब देंगे ।

मैं अपने कार्यकर्ताओं को आज अदम्य साहस के साथ किए गए संघर्ष के लिए बधाई देता हूं और अपेक्षा करता हूं कि आने वाले दिनों में कमलनाथ सरकार और कांग्रेस के नेताओं के इस प्रकार के घटिया प्रपंच और प्रयासों को हम नेस्तनाबूद करेंगे ।संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा हुआ है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments