Homeग्वालियर अंचलभाजपा की आमसभा में चुग और सिंधिया ने गिनाई मोदी राज की...

भाजपा की आमसभा में चुग और सिंधिया ने गिनाई मोदी राज की उपलब्धियां

मोदी  के नेतृत्व में आज भारत के विकास में गति, शक्ति, सुरक्षा और संयम है- तरुण चुघ

विश्व का भरोसा भारत पर है और भारत का भरोसा मोदी पर है- सिंधिया

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों की सरकार है जो विकास के लिए काम कर रही है। 9 वर्षों में मोदी जी की सरकार गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाई है। देश में लगभग 48 करोड़ लोगों के जन-धन एकाउंट खोले गए। उज्जवला योजना के तहत साढ़े 9 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गये। देश में लगभग साढ़े तीन करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और लगभग साढ़े 12 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। पीएम आवास योजना के तहत हर गरीब को मकान के तहत तीन करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए हैं। देश में लगभग 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है। आज भारत के विकास में गति भी है, शक्ति भी है, सुरक्षा भी है और संयम भी है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने गुरूवार को विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत ग्वालियर के किला गेट रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। जनसभा को सांसद श्री विवेकनारायण शेजवलकर, ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने भी संबोधित किया।
दुनिया में घोटालेबाज देश के रूप में थी भारत की छवि
श्री चुघ ने कहा कि 2014 के पहले देश की अर्थव्यवस्था चरामराई हुई थी। भ्रष्टाचार के नए मामले और घोटाले हर दिन सामने आते थे। केन्द्र सरकार के कई मंत्री या तो जेल में थे या फिर बेल (जमानत) पर थे। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद देश को उस स्थिति से बाहर निकाला। कांग्रेस सरकार के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो वह संबंधित व्यक्ति तक आते-आते 15 पैसा ही बचता है। लेकिन हमें गर्व है कि आज अगर हम दिल्ली से 1 रुपया भेजते हैं, तो उस व्यक्ति तक पूरा एक रुपया पहुंचता है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की तरक्की को देख रहा है। कोरोना के समय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बना कर भारत ही नही दूसरे देशों को निर्यात करके महामारी रोकने में बड़ा योगदान देने का काम किया। वही कांग्रेस ने इसे मोदी वैक्सीन बताकर उपहास उड़ाया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वैश्विक नेता हैं तो कांग्रेसी को दिक्कत होती है। श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का मान बढाने का काम किया है।
यह  नरेंद्र मोदी  के सपनों का भारत है

राष्ट्रीय महासचिव  तरुण चुघ ने कहा कि उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को शहर से जुड़ने के लिए सड़कों का निर्माण निरंतर किया जा रहा है। कृषि के क्षेत्र में भी मोदी सरकार प्रारंभ से प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार के बीते 9 वर्षों में भारत गरीबों एवं वचितों की सेवा करने वाला, नारी शक्ति को संबल देने वाला, युवाओं के सपनों को पूरा करने वाला, किसानों के कल्याण को सुनिश्चित करने वाला, सबके लिए सहज और उत्तम सेवाएं उपलब्ध कराने वाला तथा निरंतर विकास करने वाला भारत बना है। उन्होंने कहा कि आज का भारत विरासत के साथ विकास करने वाला है। यह नया भारत है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का भारत है। यह मिशन इंडिया के तहत आगे बढ़ता हुआ भारत है।

मोदी सरकार की नीतियों से दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है

राष्ट्रीय महासचिव श्री चुघ ने कहा कि इन 9 वर्षों में तमाम संकटों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। मोदी सरकार की नीतियों से अभी हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है, जल्द ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश के रूप में उभर कर सामने आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने देश की सीमाओं को सुरक्षित बनाया है। देश पर जो भी आंख उठाएगा उसको छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके हमारी सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विश्व का भरोसा भारत पर है और भारत का भरोसा मोदी पर है- सिंधिया
इस सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जब तक पीड़ित शोषित लोगों की सेवा हम नहीं कर लेंगे तब तक हम चैन की सांस नहीं लेंगे।
उन्होंने कहा कि विश्व का भरोसा भारत पर है और भारत का भरोसा मोदी पर है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के अमेरिका प्रवास के दौरान पूरा अमेरिका मोदीमय हो गया अमेरिकी संसद में अनेकों बार खड़े होकर तालियां बजाई गई। यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने आगे कहा कि ऑस्ट्रेलिया में मोदी जी के प्रवास के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने मोदी जी के लिए मोदी एज द बॉस कहा गया। यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान की बात है ‌।
उन्होंने कहा कि 9 वर्षों में भारत नव निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि एक पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे कि मैं ₹100 भेजता हूं तब नीचे ₹15 पहुंचता है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 9 साल में 50 करोड़ लोगों के जनधन के खाते खोले गए । पहले दिल्ली और गरीब के बीच में बिचौलिए खड़े रहते थे उनको हटाने का काम मोदी जी ने किया है । अब दिल्ली से ₹100 चलते हैं तो आप तक पूरे ₹100 पहुंचते हैं। आप कोई भ्रष्टाचारी बीच में नहीं आ सकता है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि ना मैं खाऊंगा ना खाने दूंगा।
उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब गरीब के सिर पर पक्की छत नहीं होती थी बरसात में पानी उसके ऊपर आकर गिरता था आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार ने 330 करोड़ ग्रामीण और शहरी गरीब लोगों को पक्के आवास दिए हैं यह भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार की सोच अभ्युदय और विकास की सोच है।
उन्होंने कहा कि एक जमाना था जब गरीब पैसे के अभाव में इलाज के बिना ही दम तोड़ देता था । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधा देकर गरीब की सच्ची सेवा की है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में अनेक देश घबरा रहे थे तब हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को निशुल्क 220 कोरोना के टीके लगवाएं। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन के दौरान सारी दुनिया ने देखा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी रणनीति की बदौलत भारत के छात्रों को वापस लाया गया।
उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में बनकर तैयार हो रहा है ।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री जीतू जिराती, पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बरूआ, जिला प्रभारी श्री अरूण चतुर्वेदी, बीज विकास निगम अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, सभापति श्री मनोज तोमर, ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, शिवपुरी जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम, अशोकनगर जिलाध्यक्ष श्री आलोक तिवारी सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।
चुघ ने ग्वालियर में सम्पर्क से समर्थन के तहत गायिका से भेंट की
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री तरुण चुघ ने ग्वालियर के लक्ष्मीगंज स्थित सनसाईन टावर में निवासरत ग्वालियर घराने की ख्यातिनाम राष्ट्रीय गायिका सुश्री शाश्वत मण्डल से भेंट की। श्री चुघ ने सुश्री मण्डल को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष की उपलब्धियों की पुस्तक भेंट की। वहीं श्री तरुण चुघ ने सुश्री मण्डल से उनकी गायिकी को लेकर भी चर्चा की तथा परिवार के अन्य सभी सदस्यों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। वहीं सुश्री मण्डल की बडी बहन ने हस्तनिर्मित श्री गणेश जी की मधुबनी पेंटिंग श्री चुघ को उपहार स्वरूप भेंट की। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभागीय प्रभारी श्री जीतू जिराती, जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, विधानसभा प्रभारी प्रहलाद भारती, धर्मेंद्र राणा उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments