Homeप्रमुख खबरेंभाजपा की कृपा से चल रही है कमलनाथ सरकार जिस दिन भाजपा...

भाजपा की कृपा से चल रही है कमलनाथ सरकार जिस दिन भाजपा को छींक भर आ गयी, उसी दिन भाजपा फिर से सत्ता में आ जायेगी 

इंदौर: मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिराने के लिये भाजपा द्वारा विधायकों को धन का लालच दिये जाने के कांग्रेस के आरोपों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है।  विजयवर्गीय ने दावा किया है कि कमलनाथ सरकार भाजपा की कृपा से चल रही है और जिस दिन भाजपा आलाकमान को छींक भर आ गयी, उसी दिन मध्यप्रदेश में भाजपा फिर से सत्ता में आ जायेगी।

उन्होंने बुधवार शाम यहां भाजपा के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘यह सरकार (कमलनाथ सरकार) कैसी सरकार है? यह सरकार हमारी कृपा से चल रही है। जिस दिन ऊपर से बॉस का इशारा हो जायेगा ना…..’ भाजपा महासचिव ने कहा, ‘हालिया विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस के फैलाये भ्रम जाल के कारण प्रदेश में वोट थोड़ा इधर-उधर चला गया। लेकिन हमें निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments