Homeग्वालियर अंचलभाजपा की पूर्व पार्षद समाज सेविका मधु भारद्वाज का निधन

भाजपा की पूर्व पार्षद समाज सेविका मधु भारद्वाज का निधन

ग्वालियर /वार्ड 42 से भारतीय जनता पार्टी की पूर्व पार्षद व वरिष्ठ भाजपा नेता कुलवीर भारद्वाज की धर्मपत्नी समाज सेविका श्रीमती मधु भारद्वाज का आज निधन हो गया।

65 वर्षीय समाज सेविका मधु भारद्वाज पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और इसी के चलते आज उनका निधन हुआ। श्रीमती मधु भारद्वाज महिला  जन जागरण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थी पंजाबी ब्राह्मण सभा महिला इकाई के अध्यक्ष के साथ,पंजाबी परिषद, भाजपा महिला मोर्चा और तमाम महिला संगठनों के माध्यम से समाज सेवा करती रहीं।

उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 19 अप्रैल बुधवार को सुबह ठीक 8-30 बजे, डॉ हरबंस लाल भारद्वाज होम्योपैथी संस्थान, पाटनकर बाजार चौराहा, लश्कर से लक्ष्मी गंज मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी ।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments