Homeप्रमुख खबरेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 20 को गृहमंत्री अमित शाह...

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 20 को गृहमंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री शिवराज सहित कई दिग्गज ग्वालियर में

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 20 को गृहमंत्री अमित शाह , मुख्यमंत्री शिवराज सहित कई दिग्गज ग्वालियर में
बैठक की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर दिनभर रहे सक्रिय

ग्वालियर / भाजपा मध्य प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में होगी। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह प्रदेश के मार्गदर्शन देने के साथ प्रदेश में भाजपा की जीत का मंत्र देंगे। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र सिंह यादव, सह चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित भाजपा का वरिष्ठ नेतृत्व शामिल होंगे। इस वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 1800 प्रतिनिधि आएंगे।

 

यह है अमित शाह का कार्यक्रम

 

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह  20 अगस्त को भोपाल एवं ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह दोपहर 12ः10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुचेंगे। आप 12ः25 बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड का लॉच करेंगे। श्री अमित शाह दोपहर 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। आप 3ः35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। श्री शाह 3.55 बजे श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय पहुचंकर पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक को सम्बोधित करेंगे। आप 5ः20 बजे पिन्टो पार्क गायत्री नगर, ग्वालियर में संपर्क अभियान में भाग लेंगे। शाम 5.50 बजे होटल आदित्याज में आयोजित बैठक में भाग लेंगे। श्री शाह शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments