Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने  पवैया को मिष्ठान्न खिलाकर मुंह...

भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने  पवैया को मिष्ठान्न खिलाकर मुंह मीठा कराया

भोपाल 23 मार्च 2026/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश  से सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता, नवनियुक्त राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री जयभान सिंह पवैया ने मुलाकात की। श्री शिवप्रकाश  ने श्री पवैया को मिष्ठान्न खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया तथा नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात श्री जयभान सिंह पवैया ने राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, श्री निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, सुश्री राजो मालवीय, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर, श्री राघवेन्द्र गौतम, जिला अध्‍यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर एवं वैभव पंवार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments