Homeप्रमुख खबरेंभाजपा के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ पत्रकार लेखक प्रभात झा का निधन

भाजपा के वरिष्ठ नेता वरिष्ठ पत्रकार लेखक प्रभात झा का निधन

बीजेपी के वरिष्ठ नेता   और  प्रदेश अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे प्रभात झा का निधन हो गया है। दिल्ली के अस्पताल में सुबह 5 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से भाजप में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा सहित अनेक नेताओं ने श्री झा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

करीब 26 दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।

एक नजर प्रभात झा के जीवन परिचय पर..

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई।

प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की।

प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा है।

शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी । राजनीति में आने के बाद वे दो बार राज्यसभा सदस्य रहे उनका नाम एक बड़े संगठनात्मक चेहरे के रूप में स्थापित था यही वजह थी कि पार्टी ने उन्हें पहले प्रदेश अध्यक्ष फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments