Homeग्वालियर अंचलभाजपा के सभी नौ मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठकें संपन्न

भाजपा के सभी नौ मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठकें संपन्न

बूथ किस तरह सक्षम बने, शक्ति केंद्र कैसे सक्रिय बनें रहें इस बारे में कार्यकर्ता लगातार प्रयास करते रहे : चौधरी

ग्वालियर / बूथ किस तरह सक्षम बने, शक्ति केंद्र कैसे सक्रिय बनें रहें और मंडल किस तरह स्वाबलंबी हों, इस बारे में कार्यकर्ता लगातार प्रयास करते रहे हैं। उक्त बात जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने शुक्रवार को लक्ष्मीबाई मंडल की कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।
श्री चौधरी ने कहा कि 26 फरवरी को होने वाले मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम की तैयारियों अच्छे से करें जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें। इसके अलावा कल 25 फरवरी को होने वाली सभी शक्ति केंद्रों की बैठकों की रूपरेखा तय की गई तथा मंडल की बैठकों में आजीवन सहयोग निधि पर चर्चा हुई।
लक्ष्मीबाई मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी थे एवं बैठक में विशेष रूप से अशोक जादौन भी उपस्थित थे , वीर सावरकर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि जिला संगठन प्रभारी श्री अरुण चतुवेर्दी, कोटेश्वर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विनोद शर्मा, रामकृष्ण मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि श्री अरुण कुलश्रेष्ठ, शहीद भगत सिंह मंडल की मंडल में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री श्री राजू सेंगर, हेमू कालानी मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता बुधौलिया, वीर दुगार्दास राठौर मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि दीपक शर्मा, दीनदयाल मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि श्री कनवर मंगलानी और विवेकानंद मंडल की बैठक में मुख्य अतिथि श्री रामेश्वर भदौरिया मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments