ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी वार्ड क्रमांक 50 में भाजपा के 42वे स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई । इस बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति उपस्थित हुए ।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने 6 अप्रैल को भाजपा की स्थापना को लेकर आयोजित होने वाला कार्यक्रम के निमित्त वार्ड क्रमांक 50 के सभी 12 बूथों पर कार्यक्रम की संरचना बनवाई तथा सभी बूथों के व्यवस्थापक और अतिथियों के नाम सुनिश्चित किए गए।
इस अवसर पर वार्ड प्रभारी मनीष कौरव, सोनू मिश्रा गोपाल झा हरीश शर्मा विष्णु शर्मा शेखर बाथम कपिल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।:
हेमू कलानी मंडल वार्ड 41 की भी बैठक संपन्न
आज 5/4/2022 भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मुखर्जी भवन महाराज बाड़े पर भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस 6 अप्रैल को भव्यता से मनाने के संदर्भ में हेमू कालानी मंडल वार्ड क्रमांक 41 की आवश्यक वृद्ध बैठक हुई कार्यक्रम में मुख्यअतिथि सुधीर गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा महानगर ग्वालियर द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को प्रत्येक बूथ पर भव्यता से मनाना है इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष योगेश मिश्रा, वार्ड संयोजक संजय दानी,सह संयोजक राजकुमार गुप्ता, अनूप उदैनिया, प्रदीप गर्ग, केशव सिंह राजपूत, राजकुमार सिंघल, श्रीमती माधवी गायकबाड,अंकुर गोयल सहित वार्ड के समस्त ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थिति रहे