Homeप्रमुख खबरेंभाजपा जन जागरण अभियान हेतु पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को महाराष्ट्र...

भाजपा जन जागरण अभियान हेतु पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को महाराष्ट्र और  छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भोपाल। मध्यप्रदेश के  पूर्व मंत्री  व भाजपा नेता  नरोत्तम मिश्रा को पार्टी ने एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी दी है। नागरिकता संशोधन कानून के सम्बंध में फैली भ्रांतियों को दूर करने व इसके प्रावधानों की सही जानकारी जन जन तक पहुंचाने भाजपा जन जागरण अभियान देश भर शुरू करने जा रही। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को महाराष्ट्र और  छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा गया है।

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को  बड़ी जिम्मेदारी दी है, उन्हें नागरिकता संसोधन  कानून को लेकर चलाये जा रहे जनजागरण के लिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का जिम्मा सौंपा है।  नरोत्तम मिश्रा जन जागरण जागरूकता अभियान के लिए दोनों राज्यों में दौरा करेंगे। जनता के बीच नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर फैले भ्रम को दूर करेंगे।

नरोत्तम मिश्रा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी हाई कमान के विश्वसनीय माने जाते हैं। कई मौके पर उन्हें अन्य राज्यों में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब नरोत्तम मिश्रा नागरिकता कानून को लेकर जनता के बीच सही जानकारी देने पहुंचेंगे| तय  किया गया है की पार्टी घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देगी| बीजेपी ने देश भर में 1000 रैली करने का भी कार्यक्रम तय किया है, रैली में स्थानीय और केंदीय नेताओं को शामिल होने को कहा गया है,. पार्टी ने यह भी तय किया है कि देश भर में 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएं|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments