Homeग्वालियर अंचलभाजपा द्वारा ग्वालियर में चित्रकला प्रतियोगिता 21 को

भाजपा द्वारा ग्वालियर में चित्रकला प्रतियोगिता 21 को

*प्रधानमंत्री मोदी की परीक्षा पे चर्चा 27 को*

*भाजपा द्वारा ग्वालियर में चित्रकला प्रतियोगिता 21 को*
ग्वालियर। जनवरी माह आधा बीत गया है शिक्षा के क्षेत्र में अब परीक्षा की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। भारत के भविष्य छात्रगण अब परीक्षा की तैयारियों में दिन-रात लगे हुए हैं। सभी छात्रों के अभिभावक एवं शिक्षकगण उन्हें परीक्षा हेतु तैयार कर रहे है। छात्र जीवन में परीक्ष़्ाा एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। आज प्रतियोगिता के समय में छात्र उच्चतम अंक लाने हेतु अधिक से अधिक परिश्रम करते है परंतु अनेकों छात्र परीक्षा के समय अत्यधिक तनाव से ग्रसित हो जाते है। जिसके कारण कुछ छात्र डिप्रेशन का शिकार हो जाते है तथा अच्छी तरह से परीक्ष़्ाा नहीं दे पाते है, जिससे उनके जीवन में अनेकों तरह की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या को हमारे संवेदनशील प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने समझा तथा वर्ष-2016 से ही वे छात्रों से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से संवाद कर उन्हें बिना तनाव के परीक्षा देने हेतु प्रेरणा देते है। उक्त जानकारी सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चैधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाॅ. नीतेश शर्मा श्री अरूण कुलश्रेष्ठ, महामंत्री विनो शर्मा, धर्मेंद्र राणा, सुधीर गुप्ता उपस्थित थे।
श्री शेजवलकर ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का परीक्षा पे चर्चा का छठवां संस्करण 27 जनवरी 2023 को प्रातः 11ः00 बजे आयोजित होगा जिसमें वे छात्रों से संवाद करेंगे। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखी गई पुस्तक ई-एग्जाम वॉरियर्स पुस्तक विद्यालयों में प्राचार्यों के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए ग्वालियर में अनेक विद्यालयों में संपर्क किया गया है। जिनमें परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसी कड़ी में 27 जनवरी 2023 को प्रातः 11ः00 आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के छठवें संस्करण में माननीय प्रधानमंत्री जी बड़ी संख्या में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों से संवाद एवं चर्चा करेंगे। परीक्षा पे चर्चा बहुत ही लोकप्रिय एवं उपयोगी कार्यक्रम है, जिससे तनाव को दूर करने के उपायों एवं स्वयं के अनुभव को साझा करने हेतु छात्रों को प्रोत्साहन मिलता है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि परीक्षा के दौरान छात्र दहशत के माहौल से दूर रहे, दोस्तों की नकल करने की जरूरत नहीं है, बस जो कुछ भी आप आत्मविश्वास के साथ करते हैं, उसे करते रहें और मुझे विश्वास है कि आप सभी त्यौहार के मूड में अपनी परीक्षा दे पाएंगे।
श्री शेजवलकर ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार ग्वालियर में जिला स्तरीय चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी को प्रातः 10ः30 बजे बाल भवन में आयोजित होगा। इसमें 9 वीं से 12 वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। यह चित्रकला प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा। ज्यूरी अर्थात् चयन समिति प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई। श्रेष्ठ आर्ट पेंटिंग का चयन करेगी। चयन समिति द्वारा प्रथम, द्वितीय और तृतीय की घोषणा की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा साथ में स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा 10 सर्वश्रेष्ठ तथा 25 श्रेष्ठकला के प्रमाण पत्र भी प्रतिभागियों को प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।
श्री शेजवलकर ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छात्रों की अधिक से अधिक सहभागिता रहे इसके लिए विद्यालयों के प्राचार्य को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। चित्रकला का विषय समझाने हेतु माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक एग्जाम वाॅरियर्स जो अनेकों भारतीय भाषाओं में लिखी गई हैं, में विभिन्न प्रकार के आर्ट एवं पेंटिंग दर्शाये गये हैं। उनके आधार पर छात्रगण अलग-अलग प्रकार से रचनात्मक तरीके से चित्र बनाएंगे। ये सभी अपनी कला के माध्यम से पुस्तक के किसी भी मंत्र के लिए दृष्टांतों की फिर से कल्पना करेंगे। यह कार्यक्रम 2.30 घंटे का होगा। प्रथम एक घंटा चित्रकला के लिए तथा अगला एक घंटा चित्रों के चयन के लिए होगा और शेष समय में प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर जी, जिलाध्यक्ष श्री अभय चैधरी जी एवं उर्जामंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को संपन्न करने हेतु भाजपा पूर्व जिला महामंत्री श्री अरूण कुलश्रेष्ठ, धर्मेन्द्र राणा एवं सुधीर गुप्ता की टोली बनाई गई है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments