Homeग्वालियर अंचलभाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का बूथ व वार्ड स्तर पर जोरदार संपर्क अभियान

भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं का बूथ व वार्ड स्तर पर जोरदार संपर्क अभियान

ग्वालिय  / भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे  के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है l संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए शुरू की विस्तार योजना के अंतर्गत महानगर ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि विभिन्न बूथ तक पहुंचे l
आज रामकृष्ण मंडल भारतीय जनता पार्टी वार्ड 60 पर मतदान केंद्र क्रमांक 312 पर मतदान केंद्र समिति का कार्य पूर्ण हुआ l इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी मधु वर्मा, सह प्रभारी अरुण चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, दीपक शर्मा, मंडल के अध्यक्ष उमेश भदोरिया, बंटी त्यागी, राजू सेंगर, संजय राजे, मोनू कंसाना, धीर यादव, सुनील कौशिक, अंगद बघेल उपस्थित रहे। युवा कार्यकर्ता सूरज ऐसवार के यहां पर सभी कार्यकर्ता गणों ने भोजन किया l

 

इसी प्रकार हेमूकालानी मंडल में वार्ड क्रमांक 49 के बूथ क्रमांक 24, 27 और 21 में बूथ विस्तारक समिति की बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें पूर्व मंत्री म0प्र0 शासन नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सतीश साहू, मंडल प्रभारी रमेश चंद्र सेन, वार्ड 49 विस्तारक निशिकांत मोघे ,श्रीमती ज्योति, वार्ड संयोजक राजेश रजक, वार्ड प्रबंधक, सतीश कुशवाह, मंडल प्रबंधक दीपक झा एवं बूथ के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे l
वही भारतीय जनता पार्टी दुर्गादास मंडल में वार्ड 7 पुलिंग न. 131 पर भाजपा प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह,मंडल विस्तारक जिला मंत्री देवेंद्र पवैया एवं विनय जैन, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l
इसी प्रकार कोटेश्वर मंडल में पोलिंग न. 113 मस्जिद क्षेत्र में विस्तारक बैठक रखी गई l जिसमे मंडल के अध्यक्ष उमेश भदोरिया भाजपा की बूथ विस्तारक योजना के तहत 15 ग्वालियर विधानसभा के वार्ड क्र. 36 की पोलिंग बूथ 35 पर उर्जा मंत्री जी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बूथ समीति के सदस्यों का संगठन एप में सत्यापन किया l भारतीय जनता पार्टी के शांति नगर ,लश्कर के वार्ड क्रमांक 36 की पोलिंग नम्बर 35 में बूथ विस्त्रक कार्यक्रम में हिस्सा लिया प्रयाग तोमर, मण्डल अध्यक्ष ,अमित जादौन,मण्डल वुथ विस्तारक, मनीष शर्मा, वार्ड वूथ विस्तारक कार्यक्रम में मौजूद रहे l
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 55 के बूथ क्रमांक 269 और 275 में बूथ विस्तारक समिति की बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें विनोद शर्मा (जिला प्रभारी बूथ विस्तारक योजना).मण्डल विस्तारक द्वय हरीश मेवाफरोश, धर्मेन्द्र राणा ,मंडल अध्यक्ष श्री चेतन मंडलोई जी मंडल प्रभारी वार्ड 55 विस्तारक कु. रुकमणी जोशी,श्रीमती ममता आर्य जी,बूथ समिति के अध्यक्ष एवं बूथ के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे l
इसी प्रकार भाजपा ग्वालियर में
सांसद विवेक शेजवलकर पहुंचे ग्रामीण की विधानसभा भितरवार,मंडल घाटीगांव

सांसद शेजवलकर भाजपा जिला ग्वालियर ग्रामीण की विधानसभा भितरवार,मंडल घाटीगांव के ग्राम केंद्र रायपुर के बूथ क्रमांक 16 पर पहुंच कर बूथ समिति की बैठक में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर भाजपा ग्वालियर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा , प्रमुख रूप से शामिल हुए
इस अवसर पर सांसद  ने बूथ विस्तार योजना को भाजपा का सबसे बड़ा अभियान बताया।उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे के जनशताब्दी वर्ष में शुरू होने वाली बूथ विस्तारक योजना राजनीति के इतिहास में अभी तक का पार्टी का सबसे बड़ा महा अभियान है। इस अभियान को प्रभावी बनाने,बूथ स्तर तक ले जाने के लिये पार्टी नेतृत्व बिना रूके,बिना थके लगा हुआ है,हमें भी 10 दिन तक 10 घंटे पार्टी को समर्पित कर इस अभियान को बूथ तक पहुँचाने में अपनी भूमिका निभानी है।
उन्होंने कहा सभी बूथ विस्तारक इस कार्यक्रम में उपस्थित है । ऐसी कामकाजी बैठक में समय के पहले आओ और समापन के बाद जाओ। भारतीय जनता पार्टी जिन कुछ लोगों पर बहुत विश्वास करती है,वे कुछ लोग आप हैं।आप ही भविष्य की भारतीय जनता पार्टी है।हम कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहे है। वे ऐसे संगठन शिल्पी थे,जिन्होंने पारस पत्थर की तरह अनेकों अनेक कार्यकर्ताओं को छू कर उन्हें सोने जैसा खरा बनाया।आप सब भी ठाकरे जी के जीवन को जरूर पढें।सभी बूथ विस्तारक समय का ध्यान रखें 10 घंटे बूथ पर दें, और जो कार्य पार्टी ने सौंपा है उस कार्य को 10 दिन,10 घंटे देकर धरातल पर उतारें। अगर हम संगठन की इस नवाचार योजना में सफल हो गये तो भविष्य में हम कोई चुनाव हार ही नहीं सकते। हमारे कार्यकर्ता पुराने संस्कार और संस्कृति को मानने वाले कार्यकर्ता है।
बूथ विस्तारक की बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री दामोदर गुप्ता,जिला महामंत्री कोमल पवैया,जिला मंत्री सी के शर्मा,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री ब्रजमोहन सिंह गुर्जर, मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह बंजारा, शक्ति केंद्र रायपुर के विस्तारक राजकुमार भदोरिया,बूथ अध्यक्ष भवानी सिंह बघेल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत आज ग्वालियर 17 दक्षिण विधानसभा के वार्ड 35 मे बूथ क्र 94 पर  पूर्व मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने पहुंचकर सदस्यता फार्म भरवाए

इस अवसर पर वार्ड विस्तारक मण्डल उपाध्यक्ष श्री रामकुमार सोनी , वार्ड के सहविस्तारक मण्डल मंत्री श्री कैलाश किरार , उपाध्यक्ष श्री कौशलेंद्र राजावत , वार्ड संयोजक श्री राकेश यादव ,बूथ अध्यक्ष श्री राजेश बाथम  बूथ महामंत्री श्री विजय कुशवाह , श्री मनोज भार्गव , श्री लोकेंद्र चौहान , श्री चंद्रप्रकाश खण्डेलवाल , श्री हेम शाक्य  वार्ड व बूथ के अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments