Homeमध्यप्रदेशभाजपा ने जारी की 13 स्थानों के महापौर प्रत्याशियों की सूची,ग्वालियर के...

भाजपा ने जारी की 13 स्थानों के महापौर प्रत्याशियों की सूची,ग्वालियर के प्रत्याशी को लेकर मतभेद बरकरार

महापौर प्रत्याशियों की सूची बीजेपी ने  मंगलवार को जारी कर दी महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा द्वारा जारी सूची में ग्वालियर का नाम नहीं है साफ है ग्वालियर महापौर प्रत्याशी को लेकर पार्टी में मतभेद बने हुए हैं यही कारण है कि प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं किया गया है लगातार बैठकों का दौर चला, मुख्यमंत्री सूची लेकर सोमवार को दिल्ली भी गए और सोमवार शाम को ही वापस लौटकर भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उसके बाद फिर एक बैठक हुई और फिर नामों को सूची जारी कर दी गई, प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव को लेकर16 में से 11 नामों पर सहमति बन गई थी लेकिन बाकी बचे नामों पर एकराय नहीं बन पा रही थी यही वजह थी कि पिछले दो दिन से लगातार एक के बाद एक के बाद एक मीटिंग के बावजूद कोई हल नहीं निकल पा रहा था जिसके बाद संभावितों के नामों की लिस्ट लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे और यही पर इन नामों पर अंतिम मुहर लगी,जिसके बाद इन नामों की सूची जारी कर दी गई, इस सूची में मुरैना से मीना जाटव, सागर से संगीता तिवारी, रीवा से प्रमोद व्यास, सतना से योगेश ताम्रकार, सिंगरौली से चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, जबलपुर से डॉक्टर जितेंद्र जामदार , कटनी से ज्योति दीक्षित, छिंदवाड़ा से अनंत धुर्वे, भोपाल से मालती राय, खंडवा से अमृता यादव, बुरहानपुर से माधुरी पटेल, उज्जैन से मुकेश टटवाल देवास से गीता, फिलहाल 16 में से 13 महापौर प्रत्याशी घोषित वही इंदौर, रतलाम, ग्वालियर को होल्ड किया गया।

सूची इस प्रकार है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments