Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने नहीं मानी पूर्व महापौर की शर्त अंततः पार्टी से...

भाजपा ने नहीं मानी पूर्व महापौर की शर्त अंततः पार्टी से दिया इस्तीफा ,निर्दलीय मैदान में

ग्वालियर। मंगलवार को ग्वालियर में बीजेपी को करारा झटका लगा है। चर्चित नेत्री और पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के सामने जो शर्त रखी उसे पार्टी ने ठुकरा दिया, इससे पहले प्रभात झा से भी उनकी चर्चा हुई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला  अंततः समीक्षा गुप्ता ने मंगलवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।
आपको बता दें कि नारायण सिंह को एक बार फिर टिकट मिलने के बाद समीक्षा गुप्ता पार्टी से नाराज चल रही थी। उनका कांग्रेस से भी टिकट के लिए नाम था। परंतु कांग्रेस ने युवा नेता प्रवीण पाठक को दे दिया, जिसके बाद समीक्षा ने निर्दलीय पर्चा भर दिया। समीक्षा के पर्चा भरने के बाद जब नारायण सिंह से उन्हें मनाने के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि मैं किसी को नहीं मनाने वाला और ना ही मैं उन्हें मनाने जाउंगा। यह उनका निर्णय है वह ही जानें। नारायण सिंह के इस बयान के बाद समीक्षा खासा नाराज भी हो गई थी। गत रोज पार्टी के दिग्गज नेताओं नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रभात झा व संगठन ने अन्य पदाधिकारियों ने समीक्षा को मनाने की कोशिश की भी, परंतु वह नहीं मानी। 
अंततः आज समीक्षा गुप्ता ने प्रेस को बुलाकर अपने समर्थकों के बीच बीजेपी के सभी पदों से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। समीक्षा के इस ऐलान के बाद ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में अब त्रिकोणीय मुकाबला हो गया है। कौन किस पर भारी बैठेगा यह आने वाला समय ही बतायेगा। लेकिन यह निश्चित है कि समीक्षा गुप्ता अपनी मेयरी के कार्यकाल के दौरान किये गये कार्यों के कारण बीजेपी की नाक में दम कर देंगी और मंत्री नारायण सिंह के लिए यह मुकाबला अब कड़ा हो गया है। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments