HomeBreakingभाजपा को उम्मीद ,मोदी की विराट चुनावी सभा के बाद ग्वालियर अंचल...

भाजपा को उम्मीद ,मोदी की विराट चुनावी सभा के बाद ग्वालियर अंचल में बहेगी कमल लहर

ग्वालियर चम्बल अंचल में शुक्रवार को भाजपा अपने सबसे घातक चुनावी हथियार का इस्तेमाल करने जा रही है,भाजपा को उम्मीद है कि इसके बाद चुनावी हवा पूरी तरह से उसके पक्ष में बहने लगेगी ,आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह हथियार कौन सा है। तो हम बताना चाहेंगे इसका नाम है देश के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का। श्री मोदी 16 नवम्बर को ग्वालियर में विराट सभा को सम्बोधित करेंगे । इसबारे में भारतीय जनता पार्टी ने ग्वालियर में प्रेसवार्ता करके मोदी की चुनावी सभा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए भाजपा जिला ग्वालियर के अध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा शुक्रवार को शाम 4 बजे मेला मैदान पर प्रारंभ होगी। इस सभा में ग्वालियर अंचल की 20 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी और जनता जनार्दन शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि इसके लिए भाजपा ने वार्ड स्तर पर जनता के आमंत्रण के लिए पीले चावल देकर सम्पर्क अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि इस सभा में लाखों लोग शामिल होंगे , इस सभा में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।पत्रकारवार्ता में महापौर विवेक  शेजवलकर,राजेश सोलंकी, राकेश जादोन, जयसिंह कुशवाह, पवन सेन आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments