ग्वालियर 18 नवंबर।जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं भाजपा के चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारकों की एंट्री बढ़ने लगी है इसी क्रम में सोमवार को हेमामालिनी तो केंद्रीय मंत्री उमा भारती 21 नवम्बर को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। सुश्री भारती 21 नवंबर को सुबह 11 बजे टीकमगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के बसई पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 12.20 बजे बसई से बांदरी पहुंचकर जनसभा, दोपहर 3 बजे बांदरी से रहली पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने के पश्चात सागर होते हुए भोपाल पहुंचेगी।
सांसद व फ़िल्मकारा हेमा मालिनी का प्रवास कार्यक्रम
सांसद श्रीमती हेमा मालिनी कल 19 को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। श्रीमती श्रीमती मालिनी 19 नवंबर को मुंबई से दोपहर 1 बजे दतिया जिले के भांडेर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 2.10 बजे शिवपुरी जिले के पिछोर में जनसभा, दोपहर 3.30 बजे गुना जिले के कुंभराज चाचैड़ा पहुंचकर जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 5.10 बजे इंदौर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी।
केंद्रीय मंत्री तोमर का चुनाव कार्यक्रम
स्टार प्रचारक कार्यक्रम के प्रभारी श्री मधुसूदन भदौरिया जी ने मीडिया सेंटर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि केन्द्रीय मंत्री, पार्टी के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्रसिंह तोमर कल 19 नवंबर को श्योपुर, शिवपुरी, भिंड और मुरैना जिले की विधानसभाओं में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभाओं में भाग लेंगे। श्री तोमर तय कार्यक्रम के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे। यहां से दोपहर 12.10 बजे शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा के कराई पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.40 बजे भिंड जिले के मेहगांव विधानसभा के रोन एवं 2.50 बजे मुरैना जिले की अंबाह विधानसभा के रछेड़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से श्री तोमर दोपहर 3.45 बजे दिमनी विधानसभा के सिहोनिया पहुंचकर जनसभा में भाग लेंगे।