ग्वालियर 27 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वी. डी.शर्मा जी के निर्देशानुसार कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण जारी लॉकडाउन में ग्वालियर जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने कंधों पर बडी जिम्मेदारी ली है। इसी के अंतर्गत भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल के पदाधिकारीगण, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं पूर्व पार्षद अपने-अपने मंडल में ऐसे 5-5 परिवारों को चिन्हित करेगा, जो दैनिक आमदानी से ही अपना जीवन यापन करते हैं और लाकडाउन के चलते मेहनत मजदूरी करने नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे चिन्हित परिवारों को लाकडाउन की अवधि तक राशन, भोजन आदि की व्यवस्था कराएंगे।
इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री देवेश शर्मा के नेतृत्व में मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, श्रीराम काॅलोनी, जल विहार, रूपसिंह स्टेडियम और बस स्टैंड पर जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री एवं लगभग 1200 भोजन के पैकेट वितरित किए एवं सभी से कोरोना के बचाव के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया। साथ सभी गरीब मजदूर भाई एवं बहनों को भविष्य में सभी आवश्यक बस्तुएं उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर भदौरिया मौजूद थे।