Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने शुरू की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, मंडल अध्यक्षों को...

भाजपा ने शुरू की नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी, मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची प्रदान कीं

 

ग्वालियर 26 अगस्त। आगामी  नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की एक आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन पर संपन्न हुई।

इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने चुनाव निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची प्राप्त कर सभी मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारियों को मतदाता सूचियां बूथ क्षेत्र के अनुसार अवलोकन के लिए प्रदान की।

इस अवसर पर भाजपा नेताआंे ने पोलिंग बूथों पर किसी भी क्षेत्र के नाम कट जाने हेतु एवं किसी भी परिवार या परिवार के सदस्य मतदाता सूची में मिस प्रिंट, नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने के लिए या अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि हेतु, साथ ही बीएलओ की सूची तैयार करने के आवश्यक दिशा निर्देश सभी मंडल अध्यक्ष एवं अपेक्षित पदाधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, भाजपा जिला चुनाव प्रभारी अरुण कुलश्रेष्ठ सहित सभी मंडलअध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments