Homeग्वालियर अंचलभाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठकों में राष्ट्रीय सह...

भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सहित बड़े संगठनात्मक नेता सक्रीय

*शिवप्रकाश  के प्रवास में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के बूथ सशक्तिकरण और अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा*
*बैठकों में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने दिया मार्गदर्शन*

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश सह प्रभारी प्रो. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को ग्वालियर में चंबल एवं ग्वालियर संभाग की संगठनात्मक बैठकों को संबोधित किया। पार्टी नेताओं ने ग्वालियर एवं चंबल संभाग के प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों एवं संभाग में निवासरत निगम मंडल, बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों की अलग अलग बैठकों का मार्गदर्शन किया।
पार्टी नेताओं ने बैठकों में पार्टी के चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा की। प्रदेश में विधानसभा स्तर पर आयोजित हो रहे ग्रामीण निकाय जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की गयी। साथ ही बूथ स्तर तक चल रहे आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग के सुघोष अभियान की समीक्षा की गयी। पार्टी नेताओं ने मीडिया विभाग के संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग सहित मोर्चो के प्रशिक्षण वर्ग के बारे में भी चर्चा करते हुए समीक्षा की। अलग अलग श्रेणियों में आयोजित हुई बैठकों में श्री शिवप्रकाश जी, श्री रामशंकर कठेरिया जी ,श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं श्री हितानंद जी ने पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों एवं निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों से विस्तृत संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए प्रवास की योजना के बारे में चर्चा की। पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रवास संगठन के प्राण है। आज जितना प्रवास करेंगे पार्टी का उतना अधिक विस्तार होगा। आने वाले दिनों में संभाग प्रभारियों, जिला प्रभारियों और प्रदेश पदाधिकारियों के प्रवास निर्धारित किए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments