ग्वालियर /अंडर-19 गर्ल्स चैलेंजर्स ट्रॉफी की चैंपियन* “India B की कप्तान” और अपनी कप्तानी में ऑल इंडिया वन-डे ट्रॉफी में “उपविजेता” का खिताब मध्यप्रदेश के नाम करने वाली ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा (रौनक) का भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रीमती खुशबू गुप्ता और जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने उनके निवास पर जाकर जोरदार स्वागत किया साथ ही उनके अभिभावकों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अनुष्का के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए देश, विदेश में अपने ग्वालियर और मध्यप्रदेश का नाम रौनक करने की आशा जताई। इस अवसर पर श्रीमती सुधा राजावत जी, सुश्री करण भदौरिया जी, श्रीमती आरती तोमर जी, सुश्री नीतू निगोते जी, श्रीमती ज्योति अहिरवार जी उपस्थित रहीं।
भाजपा महिला मोर्चा ने किया ग्वालियर की बेटी अनुष्का शर्मा का अभिनंदन
RELATED ARTICLES