Homeमध्यप्रदेशभाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में ग्वालियर से तीन महिलाएं बनी मंत्री

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में ग्वालियर से तीन महिलाएं बनी मंत्री

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने रविवार को अपनी टीम में 24 पदाथिकारियों को शामिल किया है। अनूपपुर सांसद हिमाद्री सिंह को उपाध्यक्ष और भोपाल की नेहा बग्गा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। देवास की माया पटेल और जबलपुर की अश्विनी परांजपे को महामंत्री बनाया गया है।

माया नारोलिया द्वारा जारी सूची के मुताबिक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की तरह महिला मोर्चा में भी 7 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। अनूपपुर से सांसद हिमाद्री सिंह और उज्जैन की पूर्व महापौर मीना जोनवाल के अलावा सागर से ज्योति दुबे, शाजापुर से बबीता परमार, विदिशा से शशि यादव, छतरपुर से नंदिता पाठक और गुना से वंदना मांडरे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल से किसी को उपाध्यक्ष, महामंत्री और प्रदेश मंत्री नहीं बनाया गया है। हालांकि, यहां से डॉ. निशा सक्सेना को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

चम्बल अंचल की बात की जाए तो यहां ग्वालियर से तीन महिला नेत्रियों को जगह मिली है । तीनों को ही प्रदेश मंत्री बनाया गया है। यह नेत्रियां हैं अपर्णा पाटिल,खुशबु गुप्ता और ममता भिलवार गुना से वंदना पांडे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। ग्वालियर अंचल के भिंड मुरैना दतिया जैसे जिलों से किसी भी महिला को भाजपा ने स्थान नहीं दिया है।

बीजेपी महिला मोर्चा की सूची।
बीजेपी महिला मोर्चा की सूची।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments