भाजपा विधायक बेटे प्रिंसदीप लालचंद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “सुन ज्योतिरादित्य तेरी रगों में जीवाजी राव का खून है, जिसने बुंदेलखंड की बेटी झांसी की रानी का खून किया था, अगर उपकाशी हटा में प्रवेश कर इस धरती को अपवित्र करने की कोशिश की तो गोली मार दूंगा, लहारी में ही, या तो मेरी मौत होगी या तेरी।”
भोपाल. दमोह जिले की हटा विधानसभा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक के बेटे ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी दी। भाजपा विधायक बेटे प्रिंसदीप लालचंद ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, “सुन ज्योतिरादित्य तेरी रगों में जीवाजी राव का खून है, जिसने बुंदेलखंड की बेटी झांसी की रानी का खून किया था, अगर उपकाशी हटा में प्रवेश कर इस धरती को अपवित्र करने की कोशिश की तो गोली मार दूंगा, लहारी में ही, या तो मेरी मौत होगी या तेरी।”
ज्योतिरादित्य सिंधिया की 5 सितंबर को हटा जिले में जनसभा प्रस्तावित है। प्रिंसदीप की इस पोस्ट को इसी सभा से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की बौखलाहट करार देते हुए सिंधिया की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व मंत्री राजा पटैरिया का कहना है कि सिंधिया देश की सबसे जानी मानी शख्सियतों में से हैं, उनके बढ़ते प्रभाव से भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर नेता तक बौखलाए हुए हैं।
विधायक उमा देवी खटीक ने कहा है कि यह पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंधिया सम्मानित सांसद हैं। इस तरह की पोस्ट नहीं की जानी चाहिए। बेटे ने यह पोस्ट क्यों की है, इसका वे पता कर रही हैं। वे इस पोस्ट को हटाने को कहेंगी। इससे पहले प्रिंसदीप मुख्यमंत्री शिवराज
सिंह पर भी अनर्गल टिप्पणी कर चुका है।
दिग्विजय ने ट्वीट कर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया : क्या इस प्रकरण में FIR दर्ज की गयी? यदि नहीं है तो क्यों नहीं? अगर दर्ज हुई है तो क्या उसकी गिरफ़्तारी हुई है? नहीं हुई तो क्यों नहीं? सिंधिया जी लोकप्रिय व्यक्ति हैं, उनकी सुरक्षा का पूरा प्रबंध मध्यप्रदेश शासन करें। इस दुर्भाग्य पूर्ण घटना की मैं घोर निंदा करती हूं। एजेंसी हिंसक मानसिकता से ग्रस्त व्यक्ति के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई होना चाहिए।