ग्वालियर। 3 अप्रैल 2026/भारतीय जनता पार्टी के अलापुर स्थित नीलकंठ तिराहे पर नवीन कार्यालय के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आगामी 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर किया जाना निश्चित हुआ है।
आज बाल भवन मे इस हेतु अपेक्षित श्रेणी की बैठक जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व मे संपन्न हुई जिसमे भूमि पूजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुऐ अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया ने बताया कि कार्यालय के भूमि पूजन मे केंद्रीय मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, मन्त्री नारायण सिंह कुशवाह,प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभारी तुलसी सिलावट, संभाग प्रभारी ड़ॉ निशांत खरे, जिला प्रभारी गोपीचंद नेमा रहेंगे.
कार्यालय का भूमि का पूजन मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल वर्चुअल रूप से सुबह 11:00 बजे विशेष मुहूर्त मे करेंगे.
कार्यक्रम मे सभी से कार्यालय और कार्यक्रम सम्बन्धी सुझाव मांगे गए.
कार्यक्रम मे भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल माखीजानी,अभय चौधरी, गंगाराम बघेल सुमन शर्मा बिट्टू तोमर राजू पलैया जवाहर प्रजापति, अशोक शर्मा, विनय जैन,जीतेन्द्र गुर्जर, राजेश दुबे, रामेश्वर भदौरिया,लता सिंह, राघवेंद्र शर्मा, प्रिया तोमर,राघवेंद्र कुशवाह, कृष्णा महोबिया, सारिका उपाध्याय, अमित जैन, रानू राजवात, अलोक आहूजा,गिरजा जाटव, डॉ निशिकांत मोघे सहित सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
भाजपा स्थापना दिवस 6 अप्रैल को होगा नए कार्यालय का भूमिपूजन
RELATED ARTICLES