Homeदेशभारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय बैठक 28 से ग्वालियर में ,अनेक...

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय बैठक 28 से ग्वालियर में ,अनेक प्रस्ताव होंगे पारित

भारतीय किसान संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 28 फरवरी से 1 मार्च तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी आज ग्वालियर में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने दी। उन्होंने बताया की प्रतिनिधि सभा का उदघाटन 28 फरवरी को सुबह 11 बजे सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम केदारपुर में होगा। बैठक में किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान बसवेगोडा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे अध्यक्षता करेंगे। प्रतिनिधि सभा में पूरे देश के सभी राज्यों से लगभग 900 प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

इससे पूर्व गुरुवार 27 फरवरी को आखिल भारतीय कार्यकारणी की बैठक भी इसी स्थान पर होगी। श्री चौधरी ने बताया की 29 फरवरी को शाम 4.30 बजे से शहर के अचलेश्वर महादेव मंदिर से बैठक में आये सभी प्रतिनिधियों की शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से निकाली जाएगी।

श्री चौधरी ने बताया की इस बैठक में देशभर में चलने वाली किसान संघ की गतिविधियों का लेखाजोखा प्रस्तुत किया जाएगा , किसानो की समस्याओं पर विचारविमर्श किया जाएगा और प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। इसमें लागत के अनुसार लाभकारी मूल्य मिलना, फसल बीमा,पराली जलाना आदि विषय प्रमुख हैं।

श्री चौधरी ने बताया की इस वर्ष किसान संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्मशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है इसके अंतर्गत वर्षभर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ,इसबारे में भी बैठक में विस्तार से चर्चा की जाएगी साथ आगामी समय में प्रस्तावित जैविक कृषकों के अखिल भारतीय सम्मेलन पर भी विचार विमर्श किया जायेगा। पत्रकारवार्ता में छेत्र संगठनमंत्री महेश चौधरी, बैठक के महाप्रबंधक भवानीशंकर शर्मा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments