Homeप्रमुख खबरेंभारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली कमलनाथ सरकार के वचन पत्रों की...

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने निकाली कमलनाथ सरकार के वचन पत्रों की अर्थी

ग्वालियर 27 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के साथ की गई धोखाधड़ी और वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाली। वचन पत्र की अर्थी के जुलूस में सैकडों कार्यकर्ता शामिल हुए और कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

युवा मोर्चा के इस विरोध प्रदर्शन के संबंध में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चैहान ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने वचन-पत्र में बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात कही थी, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ अब इस वादे से पूरी तरह मुकर गए हैं। उन्होंने विधानसभा में इसे मान भी लिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कौशल विकास के नाम पर बैंड बजाने, ढोर चराने जैसे कामों का प्रशिक्षण देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को प्रदेश में 7 माह हो चुके हैं, लेकिन इस सरकार ने वचनपत्र में युवाओं से, आम लोगों से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वचन पूरा नहीं किया है। इस सरकार ने सिर्फ शिवराज सरकार के समय की योजनाओं को बंद करने का काम किया है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य किसी भी तरह प्रदेश के नागरिकों, किसानों, युवाओं को बरगलाकर सत्ता हासिल करना था। अब कांग्रेस की सरकार बन गई है, तो यह सरकार एक-एक कर अपनी ही घोषणाओं से पल्ला झाड़ती जा रही है। पहले सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों से धोखा किया, अब बेरोजगारी भत्ते से हाथ खींचकर युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं के साथ की गई वादाखिलाफी और अपने वचन-पत्र में किए गए वादों को पूरा न किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा शनिवार शाम मुखर्जी भवन जिला मुख्यालय से कांग्रेस के वचन-पत्र की अर्थी निकाली। इस अवसर पर मुखर्जी भवन से प्रारंभ होकर महाराज बाडे, विक्टोरिया मार्केट के सामने कमलनाथ सरकार के वचन पत्रों की अर्थी का दहन किया।

इस अवसर पर पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चैधरी, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, रामेश्वर भदौरिया, दीपक शर्मा, तिलकराज बैरी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिर्राज व्यास, संजीव बोहरे, नीरज जैन, युवा मोर्चा जिला महामंत्रीगण हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, अजय गुप्ता, प्रिंस मझवार, गौरव कुशवाह, देवेंद्र प्रजापति, मनोज राजपूत, लाखन पाल, लाखन तोमर, बेटू दीक्षित, नरसिंह राठौर, सुमित शर्मा, मोंटी यादव, राजसिंह भोंड, राजकुमार यादव, दिनेश रावत, राहुल भदौरिया, ललित राठौर, अजय भौंड, राजेंद्र शर्मा, संजय ड्योढी, अजय भदौरिया, अनीष शर्मा, अमित बसंल, हर्ष बंसल, गौरव वाजपेयी आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments