Homeप्रमुख खबरेंपीली साड़ी के बाद अब नीली साड़ी में मचाया धमाल

पीली साड़ी के बाद अब नीली साड़ी में मचाया धमाल

लखनऊ। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पीली साड़ी में सुर्खियां बटोरने वाली लखनऊ की महिला अधिकारी रीना द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उन्होंने साड़ी पीली नहीं, हरी पहनी है और जमकर हरियाणवी गानों पर ठुमके लगाए हैं।उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले भी रीना ने यूट्यूब पर डांस वीडियो अपलोड किया थी, जो काफी वायरल हुआ था।

दरअसल, यह वीडियो TikTok का है जिसमें रीना अपने शानदार डांस से धमाल मचाती नजर आ रही हैं। रीना ने इस वीडियो में सपना चौधरी के गाने पर डांस किया है और यह वीडियो अब तेजी से वायरल होने लगा है। रीना द्विवेदी ने भी इस बात कि पुष्टि की है कि यह वीडियो उन्हीं का है। ये वीडियो किसी शादी समारोह में फिल्माया गया है, इस वीडियो के अब तक 38 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। रीना के वीडियो अपलोड करते ही ये इंटरनेट पर छा गया है और लोग उनके डांस की जमकर तारीफें कर रहे हैं। रीना द्विवेदी अब भी गूगल पर मोस्ट सर्च में शामिल हैं। पहले इनकी तस्वीरें वायरल हुईं और अब इनके डांस की वीडियो वायरल हो रही हैं। सावन के महीने में रीना के डांस वीडियों धूम मचा रहे हैं। रीना ने टिक टॉक पर डांस करते हुए एक और वीडियो शेयर किया है। और इस बार उनकी साड़ी का रंग नीला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments