Homeदेशकश्मीर में बड़े आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट के बाद हाईअलर्ट

कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की खुफिया रिपोर्ट के बाद हाईअलर्ट

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में 10 हजार अतिरिक्त जवानों की तैनाती के आदेश के बाद राजनीतिक रूप से खलबली मची हुई है. अब ये खबर आ रही है कि अतिरिक्त जवानों की तैनाती खुफिया इनपुट के बाद की गई है. दरअसल, खुफिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आतंकवादी कश्मीर में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं. इस गुप्त सूचना के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने काउंटर टेररिस्ट ग्रिड की अहम बैठक की.

वहीं, राजनीतिक रूप से कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि 35ए की ये तैयारी है. बता दें कि बीजेपी के कोर एजेंडे में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 35 ए और 370 को खत्म करने का का वादा शामिल रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए 35ए के हटाने से संबंधित चर्चा तेज हो गई है.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने शुक्रवार को विभिन्न जवानों के अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती जम्मू कश्मीर में करने का फैसला किया है. इन जवानों में सीआरपीएफ की 50, बीएसएफ की 10, एसएसबी की 30, आईटीबीपी की 10 कंपनियां जम्मू कश्मीर में तैनात की जाएंगी.

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments